• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

Writer D by Writer D
03/03/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
shot

shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक बर्थडे पार्टी मातम में बदल गई। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र उनैज की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत (Shot Dead) हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन के सुरक्षा दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक उनैज सरोजिनी नगर निवासी जमीर खान का बेटा था। जमीर खान पेशे से बिजली की दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम उनैज के कुछ दोस्त उसे घर से बुलाने आए थे। दोस्तों ने बताया कि वे पास ही में एक जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे हैं। शाम करीब 6:30 बजे परिजनों के पास एक कॉल आई, जिसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। उन्हें बताया गया कि पार्टी के दौरान गोली चल गई है और उनैज को गंभीर चोट आई है।

मृतक के पिता जमीर खान ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को साजिशन बुलाया गया था। पिता के अनुसार- मेरे बेटे को उसके दोस्त संजीव त्रिपाठी किसी भतीजे की बर्थडे पार्टी में ले गए थे। लोग खुद उसे लेने घर आए थे और वहां उसके सिर में गोली मारी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। डीसीपी (मध्य) निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला एक्सीडेंटल फायर (अनजाने में चली गोली) का लग रहा है। पुलिस के अनुसार, पार्टी में मौजूद चारों लड़के नाबालिग थे। खेलते समय या किसी लापरवाही के चलते अवैध असलहे से गोली चल गई, जो सीधे उनैज को जा लगी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्टी में मौजूद उनैज के तीनों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि असलहा किसका था और वह वहां तक कैसे पहुंचा।

Tags: Lucknow News
Previous Post

चंद्रग्रहण के दौरान नहीं बंद होते इस मंदिर के कपाट, 24×7 होती है पूजा-आरती और हवन

Next Post

प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ से भारत की साख गिर रही… खामेनेई की मौत के मामले में बरसे राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की किसान रजिस्ट्री में बड़ी उपलब्धि, टॉप-10 में पहुंचा उत्तर प्रदेश

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का हर पात्र महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान शुरू

05/08/2026
Excise Department
उत्तर प्रदेश

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

05/08/2026
Next Post
PM Modi-Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री की 'चुप्पी' से भारत की साख गिर रही... खामेनेई की मौत के मामले में बरसे राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

gold

अक्षय तृतीया से पहले उछला सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/05/2024

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, SIT करेगी अब मामले की जांच

31/07/2020
Spider Webs

घर में इन चीजों को कभी न रखें, वरना होगा बड़ा नुकसान

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version