• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती बस में बनी आग का गोला, 30 यात्री बाल-बाल बचे

Writer D by Writer D
07/03/2026
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
A private bus suddenly caught fire.

A private bus suddenly caught fire.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंदौर से अकोला जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग (Fire) लग गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 पर नांदुरा के पास हुई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस इंदौर से अकोला की ओर जा रही थी। सुबह जब बस नांदुरा के पास पहुंची, तभी अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को तत्काल नीचे उतार दिया। कुछ ही देर में आग (Fire) ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलने के बाद नांदुरा नगर परिषद के अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साई फाउंडेशन के स्वयंसेवक, एम्बुलेंस, और नंदुरा पुलिस स्टेशन के कर्मी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों में मदद की। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस को भारी नुकसान हुआ है। अग्निशमन दल ने प्रथम दृष्टया बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग (Fire) लगने की संभावना जताई है। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, नंदुरा पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

बता दें कि 27 फरवरी को राजस्थान के जयपुर में इसी तरह की घटना हुई थी। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की एक चलती बस में मानसरोवर आरआईसीओ चौराहे के पास आग लग गई थी। लगभग 60 यात्री समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे और कोई हताहत नहीं हुआ था, हालांकि बस आधे घंटे के भीतर पूरी तरह जल गई थी। बस जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से केकड़ी की ओर जा रही थी।

Tags: Maharashtra News
Previous Post

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

Next Post

पं. गोविंद बल्लभ पंत के कार्य प्रेरणास्रोत, आज भी कर रहे हमारा मार्गदर्शनः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

पं. गोविंद बल्लभ पंत के कार्य प्रेरणास्रोत, आज भी कर रहे हमारा मार्गदर्शनः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Yogi

महाकुम्भ की पहचान हैं टेंट, सुखद होगा शिविरों में प्रवास का अनुभव: मुख्यमंत्री

23/12/2024

दुनिया में मनुष्य को सबसे ज्यादा रहता है इस चीज का खतरा

09/11/2020
priyanka gandhi

फटी जींस विवाद पर प्रियंका ने ट्वीट की PM मोदी-भागवत की फोटो, लिखा- इनके घुटने दिख रहे हैं

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version