• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा की पारस तिएरा सोसाइटी में चुनाव पर बवाल, निवासियों ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

Writer D by Writer D
08/03/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Paras Tierra Society

Paras Tierra Society

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा के पारस तिएरा अपार्टमेंट (Paras Tierra Society) ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के 2026 के चुनाव परिणाम आने के बाद सोसाइटी में विवाद खड़ा हो गया है। यहां रहने वाले निवासियों ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे निष्पक्ष मानने से इनकार कर दिया है। लोगों का मुख्य आरोप है कि चुनाव में पारदर्शिता की भारी कमी थी। उनका कहना है कि मतदान के लिए इस्तेमाल किए गए मतपत्रों (Ballot Papers) पर कोई सीरियल नंबर नहीं लिखा था और न ही चुनाव कराने के लिए कोई निष्पक्ष समिति बनाई गई थी। इसके अलावा, मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों (Boxes) को कहां और कितनी सुरक्षा में रखा गया, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं की गई।

प्रशासन और रजिस्ट्रार से की गई लिखित शिकायत

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सोसाइटी के लोगों ने कानून और प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। निवासियों ने नोएडा-गाजियाबाद के सब-रजिस्ट्रार से इसकी आधिकारिक शिकायत की है और गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम को भी लिखित तहरीर सौंपी है। निवासियों ने चुनाव अधिकारी विवेका सिंह, अभय सिंह और मोहम्मद हसीब की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जांच की मांग की है।

लोगों का कहना है कि जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाने चाहिए ताकि उनके साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।

दोबारा चुनाव की मांग

सोसाइटी (Paras Tierra Society) के लोगों ने एक चौंकाने वाला आरोप यह भी लगाया है कि पिछले फॉरेंसिक ऑडिट में जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, वही लोग इस बार चुनाव में फिर से जीत गए हैं। इससे पूरी प्रक्रिया पर संदेह गहरा गया है। निवासियों ने मांग की है कि पूरे मामले की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में गड़बड़ी साबित होती है, तो वर्तमान चुनाव परिणामों को रद्द कर सोसाइटी में फिर से पारदर्शी तरीके से चुनाव आयोजित किए जाएं।

Tags: Paras Tierra Society
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: 38 वरिष्ठ महिलाओं को CM धामी ने किया सम्मानित, कहा— “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”

Next Post

डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित: केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

Dead Body

झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से मासूम की मौत, मचा कोहराम

20/08/2021
After all, why is Randhir Kapoor going to sell his ancestral house

आखिर क्यों रणधीर कपूर बेचने जा रहे अपना पुश्तैनी मकान

03/05/2021
Road Accident

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

27/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version