• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया: मुख्यमंत्री नायब

Writer D by Writer D
08/03/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में रविवार को प्रदेश स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जहां महिला वर्ग को इस दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों व सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री सैनी ने जिले के श्रीजीवननगर स्थित नामधारी गुरुद्वारा में आयोजित भव्य होला मोहल्ला कार्यक्रम में भी विशेष रूप से शिरकत की और संतों से आशीर्वाद लिया। खास बात ये है कि सिरसा स्थित विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी पहुंची।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं और महिला स्वावलंबन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा महिलाओं और बेटियों द्वारा किए जा रहे नवाचार और कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 11 साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस योजना का हरियाणा में सार्थक परिणाम हासिल हुआ है। लिंगानुपात की स्थिति में सुधार और कन्या शिक्षा का बढऩा योजना की सफलता का ही नतीजा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म के हरियाणा अध्याय की पुस्तिका का विमोचन किया और साथ ही जानकारी दी कि सरकार ने 9.21 लाख लाभार्थियों को 294.91 करोड़ रुपए की लाभ राशि, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 200.77 करोड़ की लाभ राशि का भी वितरण किया है। इसके अलावा हर घर हर गृहणी योजना के अंतर्गत 20.21 करोड़ राशि भी की वितरित की गई है।

योजना से समाज में आया बड़ा बदलाव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि एक ओर जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 वर्ष भी पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में पानीपत से शुरू किए गए इस अभियान ने समाज में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब हरियाणा में लिंगानुपात बेहद कम था और बेटियों को लेकर समाज में नकारात्मक सोच देखने को मिलती थी। लेकिन पिछले वर्षों में सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से स्थिति में काफी सुधार आया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश का लिंगानुपात 835 था, जो अब बढक़र 923 तक पहुंच गया है। यह बदलाव समाज की सोच में आए सकारात्मक परिवर्तन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 56 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में लगभग 200 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। इस योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी समय में आय सीमा को बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए तक करने की योजना है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भी लाखों लाभार्थियों को बड़ी राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 35 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1137 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डाली गई है, जबकि कुल 44 लाख 90 हजार से अधिक लाभार्थियों को 1336 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत जारी की गई है।

महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए शुरू किए स्टार्टअप

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से महिलाओं को स्टार्टअप और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर 16 महिला उद्यमियों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए सहायता राशि के चैक भी वितरित किए गए। साथ ही महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। इसके लिए उन्हें नई तकनीक, बाजार की जानकारी और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है।

उन्होंने (CM Nayab Singh) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति, शौचालय की सुविधा, तीन तलाक से आजादी और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने अपनी मेहनत के बल पर जिन ऊंचाइयों को छुआ वह पूरा दृश्य यहां लगी प्रदर्शनी में भी दिखा है। हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 2026 27 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विधवा, वृद्धावस्था और अन्य सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत 1137.84 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई है। आज यहां से महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा अध्याय की भी की गई शुरुआत हुई है और यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61 प्रतिशत करने में कारगर सिद्ध होगा।

यह मंच उन बहनों के लिए वरदान साबित होगा जो स्वयं का व्यवसाय करना चाहती हैं, जो उद्योग हरियाणा की महिलाओं को रोजगार देंगे, सरकार की ओर से उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में 4000 नए राशन डिपो खोलने का भी प्रस्ताव किया गया है जिसमें 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का प्रावधान है। कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रैच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस समय प्रदेश में 845 विस्तृत क्रैच चल रहे हैं, इसके अलावा 4000 प्लेवे स्कूल भी खोले गए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गति बढ़ाने के लिए इसी बजट में पिंक कैब का भी प्रावधान किया गया है और कैब चलाने की इच्छुक महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Tags: CM Nayab Singh
Previous Post

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Next Post

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ की मौत

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
Next Post
Prabhnoor Kaur

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

यह भी पढ़ें

salt

ये उपाय दूर करेंगे परिवार की हर समस्या, आजमाते ही दिखेगा असर

22/10/2025
Periods

पीरियड्स से जुडी गलतफहमियां जिन्हें हम मानते है

24/01/2022
Arrested

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में एक युवक गिरफ्तार

10/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version