• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पहुंचे। मंत्री श्री शर्मा ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल सुधार, साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़क निर्माण, जलनिकासी तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई मामले सामने आए। मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से उम्मीद रखती है, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना है। इससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है और समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी की जाए।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए तथा नागरिकों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन

Next Post

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Next Post
cm dhami

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

यह भी पढ़ें

Kolkata High Court

‘CM योगी से किराए पर लें बुलडोजर’, कोलकाता HC की सख्त टिप्पणी

29/07/2023
‘नमस्ते भारत’ 'Namaste Bharat'

‘एबीपी न्यूज’ का मॉर्निंग शो ‘नमस्ते भारत’ बना पापुलर, पीएम मोदी ने शेयर की क्लिप

09/09/2020
Farmer dies after being hit by train

प्रेम में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version