• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस एजेंसी स्वामी की संलिप्तता पर सीधे जेल के निर्देश, होम डिलीवरी अनिवार्य

Writer D by Writer D
19/03/2026
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Jail instructions on involvement of gas agency owner

Jail instructions on involvement of gas agency owner

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण और बैकलॉग की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला प्रशासन की क्यूआरटी, संबंधित अधिकारी, गैस एजेंसियों (Gas Agency) के स्वामी एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक एजेंसी पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, जो स्टॉक, वितरण और बैकलॉग की नियमित रिपोर्ट देंगे।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण लगभग 25 हजार मैन्युअल गैस वितरण की प्रविष्टियां लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियां आज ही सॉफ्टवेयर पर अपडेट की जाएं, अन्यथा संबंधित एजेंसियों और तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 25 और 45 दिन की एडवांस बुकिंग का पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए गए।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देशित किया कि छापेमारी में पकड़े जा रहे सिलेंडरों की ट्रेसिंग कर संबंधित गैस एजेंसी (Gas Agency) की पहचान की जाए और संलिप्त पाए जाने पर एजेंसी स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

जिले में 70 गैस एजेंसियों (Gas Agency) के निरीक्षण के लिए क्यूआरटी टीम गठित की गई है, जिसमें 30 अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी प्रतिदिन स्टॉक, आपूर्ति और वितरण का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी एजेंसी या गोदाम से सीधे सिलेंडर न दिए जाएं, बल्कि केवल ओटीपी आधारित होम डिलीवरी के माध्यम से ही आपूर्ति हो।

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालों में भय का माहौल है। अब तक 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 3 आरोपियों को जेल भेजा गया है। साथ ही 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक और 7 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15 घरेलू सिलेंडर होटल-ढाबों से जब्त किए गए। वहीं, 200 सिलेंडर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर न होने के कारण वापस एजेंसियों को लौटाए गए, जिससे बैकलॉग की स्थिति प्रभावित हुई।

जिले में अब तक 415 औचक निरीक्षण किए जा चुके हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस आपूर्ति से संबंधित 35 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 94 हजार घरेलू सिलेंडरों का बैकलॉग है, जबकि 42,848 घरेलू और 1,658 व्यवसायिक सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य शुभारंभ

Next Post

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीएम नायब सिंह सैनी

20/05/2026
Hemkunt Sahib Yatra
Main Slider

हेमकुंट साहिब यात्रा का पहला जत्था रवाना

20/05/2026
Kedarnath Yatra
राष्ट्रीय

भारी बारिश और भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा पर लगी ब्रेक

20/05/2026
Next Post
Startup

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

यह भी पढ़ें

24 सितंबर राशिफल: आज मेष-कर्क राशि को मिलेगा विशेष लाभ

24/09/2022
Electricity

बिजली के बिल ने ले ली युवक की जान, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

09/10/2024
population control

यूपी की नई जनसंख्या नीति ’सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर आधारित

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version