• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 11 की मौत

Writer D by Writer D
21/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Heavy Rain

Heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 25 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश (Rain) ने भारी तबाही मचाई है। हालांकि, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश और बिजली गिरने के हादसों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की खड़ी फसल खेत में ही बिछ गई, वहीं, पक चुकी सरसों की फसल बर्बाद हो गई। आलू की फसल भी प्रभावित हुई। किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

शुक्रवार को लखनऊ, ललितपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश (Rain) हुई। सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या और ललितपुर में तो ओले इतने तेज गिरे कि खेत सफेद चादर की तरह दिखने लगे। ललितपुर में ओलों की चादर देखकर लोग हैरान रह गए।

झांसी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कन्नौज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद में भी ओलावृष्टि हुई। सिद्धार्थनगर में सबसे ज्यादा 39.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

11 लोगों की मौत

अवध क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। बहराइच में मुनऊ (30), श्रावस्ती में अनिरुद्ध (55), बलरामपुर में तीरथ वर्मा (30) और बाराबंकी में मुश्ताक (42) की बिजली गिरने से मौत हो गई। मिर्जापुर में हरिशंकर (70), जौनपुर में अजीत चौहान (17), अमरोहा और प्रयागराज में दो-दो किसानों की जान गई। झांसी के बबीना में एक फैक्टरी पर बिजली गिरने से विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई।

किसानों की चिंता बढ़ी, फसलें बर्बाद

तेज हवाओं और बारिश से गेहूं की फसल बिछ गई, सरसों की पकी फसल गिर गई। अलीगंज में तंबाकू की फसल को नुकसान पहुंचा। मैनपुरी और अन्य जिलों में आलू की खोदाई रुक गई, खेतों में रखे आलू खराब होने की आशंका है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डीएम फील्ड में उतरें, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन करें और मुआवजे की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से शुरू करें। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। राहत राशि जल्द से जल्द उनके खातों में पहुंचे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से कमजोर पड़ रहा है। रविवार से प्रदेश में मौसम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। प्रदेश के किसान अब राहत की उम्मीद कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।

Tags: crop damagehailstormHeavy rainIndia newsmustardpotatostormUttar Pradeshweather disasterwheat
Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
CM Dhami welcomed Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Journalist Rakesh Singh

पुलिस कमिश्नर ने पत्रकार राकेश के परिजनों को दिया 5 लाख का चेक, पत्नी को नौकरी का आश्वासन

29/11/2020
hina khan

आरोपों से करियर को न पहुंचाएं नुकसान : एक्ट्रेस हिना खान

31/08/2020
CM Dhami

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: सीएम धामी

14/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version