• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

Writer D by Writer D
23/03/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून स्थित माँ कालिका मंदिर, पलटन बाजार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए माँ भगवती से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और एकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए माँ कालिका का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ भगवती की कृपा से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनरोद्धार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनर्जागरण के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अयोध्या राम मंदिर के भव्य निर्माण को देश की आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। साथ ही, बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत हो रहे पुनर्विकास कार्यों और केदारनाथ धाम में आपदा के बाद हुए पुनर्निर्माण को विश्वस्तरीय उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का जनसंख्या असंतुलन नहीं होने दिया जाएगा और मूल संस्कृति की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि माँ भगवती की कृपा से देश तेजी से प्रगति कर रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसमें सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Next Post

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के तहत 15 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

08/04/2026
Next Post
cabinet meeting

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उलझनों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें: सीएम धामी

12/07/2023
Government constituted SIT in Kanpur incident

कानपुर देहात मामले में प्रदेश सरकार ने परिजनों को दी 10 लाख रुपए की सहायता राशि

15/02/2023
Twin Towers

जानिए कौन है Twin Towers का मालिक, इतने अरबों का है टर्नओवर

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version