• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2047 तक विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु जन-जन की भागीदारी जरूरी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/03/2026
in उत्तर प्रदेश, भदोही, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: जनपद भदोही के जीआईसी ग्राउंड (ज्ञानपुर) में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने प्रत्येक नागरिक को अगले दस वर्षों के लिए अपना ‘आत्म लक्ष्य’ निर्धारित करने एवं उसे प्राप्त करने हेतु संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अब समय पीछे मुड़कर देखने का नहीं, बल्कि आगे बढ़कर बड़ी छलांग लगाने का है। वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गांव, तहसील, ब्लॉक और प्रत्येक नागरिक को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने इस अभिनव पहल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहा और आत्म लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर संकल्पित होगा, तभी प्रदेश और देश तेजी से प्रगति करेगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है। सड़क, बिजली, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास एवं कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं और प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सांसद विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार के 9 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना तथा निशुल्क खाद्यान्न योजना से लाभान्वित लोगों की संख्या की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत एंटी रोमियो विषयक नुक्कड़ नाटक की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी सांसद विनोद बिंद्रा विधायक औराई से दीनानाथ भास्कर विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी जिलाधिकारी  शलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अन्य जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

पीएम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए करते हैं दिन रात कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

‘विद्युत सखी’ बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
Rajshree

‘विद्युत सखी’ बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना से 6 लाख से अधिक मौतें, संक्रमितों की संख्या 1.43 करोड़ के पार

20/07/2020
Naxalites

पुरंगेल-गमपुर के जंगल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

19/03/2024
ganesh chaturthi

घर पर गणेश जी की स्थापना कर रहे है, तो ध्यान में रखें ये 10 बातें

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version