• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना से 6 लाख से अधिक मौतें, संक्रमितों की संख्या 1.43 करोड़ के पार

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर में इससे अब तक 1.43 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा छह लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में आठवें स्थान पर है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,43,48,475 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 6,03,167 लोगों ने जान गंवाई है।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 11.13 लाख के पार, रिकवरी दर 63 फीसदी के करीब

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 37,36,213 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,40,255 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 20,74,860 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 78,772 लोगों की मौत हो चुकी है।

‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,18,107 मामलों की आज रात तक पुष्टि हो चुकी है जबकि सुबह यह संख्या 10,77,618 थी। अब तक कुल 7,00,399 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 27,503 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 3,89,803 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

रूस कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 7,70,311 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,323 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,50,879 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4948 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में भी लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में छठें नम्बर पर है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,49,500 हो गई तथा 12,998 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मैक्सिको में कोरोना से अब तक 3,38,913 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,888 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले चिली अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,28,846 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 8445 है।

इस दिशा में घर के ड्राइंगरूम में रखना चाहिए फर्नीचर, मिलता है शुभ परिणाम

ब्रिटेन संक्रमण के मामले में नौवें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 2,96,358 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,385 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

वहीं खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 2,73,788 हो गई है और 14,188 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,63,496 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5568 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,60,255 है जबकि 28,420 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,50,920 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2486 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,44,434 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,045 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,18,717 हो गयी है और 5475 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,11,943 हैं और 30,155 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 2,02,604 लोग संक्रमित हुए हैं और 9091 लोगों की मौत हुई है।

बंगलादेश में 2,04,525 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 2618 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से नीदरलैंड में 6155, बेल्जियम में 9800, कनाडा में 8892, स्वीडन में 5619, इक्वाडोर में 5282, मिस्र में 4251, इंडोनेशिया में 4143, इराक में 3781, स्विट्जरलैंड में 1969, रोमानिया में 2026, अर्जेंटीना में 2246, बोलीविया में 2106, आयरलैंड में 1753 और पुर्तगाल में 1689 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

साइबेरिया : विमान का उड़ान के बाद संचार संपर्क टूटा, छ लोग थे सवार

Next Post

चीन में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे के भीतर 22 नये मामले दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
चीन में कोरोना

चीन में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे के भीतर 22 नये मामले दर्ज

यह भी पढ़ें

corona epidemic

कोरोना के चलते एमबीबीएस के नए सत्र में 80 घंटे की पढ़ाई होगी अनिवार्य

28/08/2020
Deepotsav

Deepotsav-2024: प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

19/10/2024
Love Jihad

लव जिहाद: धर्म छुपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version