• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

Writer D by Writer D
08/04/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विकास कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करना जरूरी है। इसी क्रम में उन्होंने कुंभ मेला तैयारियों और जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 1200 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कुंभ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु 282.29 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे मेले से जुड़े बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए कुल 1018.21 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की स्वीकृति भी दी गई है। इस राशि से विभिन्न जिलों में संचालित विकास योजनाओं को गति मिलेगी और प्रदेश के संतुलित व समग्र विकास को बल मिलेगा।

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के रूप में स्थापित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

Tags: cm dhami
Previous Post

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

Next Post

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Modern ropeway system to be built in Haridwar

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें

Kedarnath Yatra

भारी बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, इन जगहों पर रोके गए श्रद्धालु

12/07/2023
जौनपुर खूनी संघर्ष

जौनपुर खूनी संघर्ष : लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार समेत चार निलंबित

24/08/2020
CM Dhami inaugurated the 'House of Himalayas' outlet

उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version