• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

Writer D by Writer D
16/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Noida Violence

Noida Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिक आंदोलन (Noida Protest) के बीच कुछ अवांछनीय तत्व पाकिस्तानी एजेंडा पूरा कर रहे थे। श्रमिकों के विरोध को हाईजैक करने के लिए दो सोशल मीडिया अकाउंट लगातार पाकिस्तान से सक्रिय थे, जिससे 13 अप्रैल को भड़का बवाल हिंसा में बदल गया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा हिंसा के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को इसके साक्ष्य भी मिले हैं।

लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से नोएडा में शांति है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करने फ्लैग-मार्च निकाला। नोएडा क्षेत्र की सभी इंडस्ट्रियल यूनिटों में एक से तीन शिफ्टों में श्रमिकों से शांतिपूर्वक काम किया गया।

पाकिस्तान से रची नोएडा हिंसा (Noida Violence) की साजिश

लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को भीड़ ने बवाल किया था और पुलिस ने उसको नियंत्रित किया। हालांकि दोपहर में बवाल शांत होने के बाद दो सोशल मीडिया हैंडल के जरिए झूठा नरेटिव फैलाने की कोशिश की गई। पुलिस की फायरिंग में मजदूरों की मौत का भ्रम भी फैलाया गया। मामले को ट्वीट के जरिए वायरल कराया गया। इसके बाद वापस लौट रहे श्रमिक भड़क उठे थे। इन दो एक्स हैंडल के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में मुकदमे लिखे गए।

विवेचना के दौरान एक्स से गुरूवार को मिली डिटेल में सामने आया कि ये दोनों हैंडल लगातार पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे थे। इनकी इंटरनेट कनेक्टिविटी और आईपी एड्रेस पाकिस्तान के हैं। ये हैंडल वीपीएन का भी उपयोग कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

नोएडा में खुशी से काम पर लौटे श्रमिक

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाई लेवल केमिटी की सिफरिश को स्वीकर करते हुए, सभी श्रमिकों के न्यूनतम वेतनमान में जो वृद्धि की गई थी, इससे संतोष की भावना देखी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों की भावनाओं और मांगों को देखते हुए एक वेज बोर्ड का गठन किया गया था, जिसकी सूचना सभी श्रमिकों को दे दी गई है। श्रमिक इस फैसले के बाद खुशी से काम पर लौट आए हैं।

श्रमिकों से पुलिस कमिश्नर की अपील

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर के श्रमिकों समेत आम लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के भी उकसावे में न आए। अफवाहों पर ध्यान न दें, ऐसी किसी भी घटना को पुलिस के संज्ञान में लाए। गौमतबुद्ध नगर शांतिप्रिय जिला रहा है, यहां उद्योग-धंधों के साथ आम जनजीवन भी सामान्य रहा है। इसे बरकरार रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Tags: Lucknow Newsnoida protest
Previous Post

किन्नर समाज को मिलेगा बेहतर और समुचित इलाज, दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक UPUMS सैफई में शुरू

Next Post

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

3 tiffin IEDs recovered during search operation
Main Slider

कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 टिफिन IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

03/06/2026
CM Dhami attended the meeting of the All India Mayors Council
राजनीति

अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में शामिल हुए CM धामी

03/06/2026
Khan Sir Coaching
क्राइम

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, तीन लोग गिरफ्तार; पुलिस जांच जारी

03/06/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलकर संवारेंगे हर गाँव: केशव प्रसाद मौर्य

03/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में मंत्रियों को मिले नए जिले, CM योगी समेत सभी मंत्रियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

03/06/2026
Next Post
cm yogi

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

काशी-तमिल संगमम की सभी तैयारियां उच्चस्तरीय होनी चाहिए: सीएम योगी

06/11/2022
Bank

दो दिन के बाद ये बैंक हमेशा के लिए हो जाएगा बंद, ग्राहक तुरंत निकाल लें अपना पैसा

20/09/2022
pm modi-govermener

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version