• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

Writer D by Writer D
22/04/2026
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए प्रस्तावित शांति वार्ता के दूसरे दौर को ईरान द्वारा रिजेक्ट कर दिए जाने और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार (Share Market ) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत और निफ्टी 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market ) के दिग्गज शेयरों में से नेस्ले, टीएमपीवी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.26 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयर 8.69 प्रतिशत से लेकर 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market ) में 2,708 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,366 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,342 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से चार शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 253.99 अंक की कमजोरी के साथ 79,019.34 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण यह सूचकांक लगातार लुढ़कता चला गया। हालांकि खरीदारों ने बीच बीच में कई बार लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था, कि खरीदारों की कोई भी कोशिश सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 767.11 अंक फिसल कर 78,506.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 105.75 अंक टूट कर 24,470.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही चौतरफा बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे इस सूचकांक की गिरावट बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 200.55 अंक की कमजोरी के साथ 24,376.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 753.03 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,273.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 211.75 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,576.60 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Share Market
Previous Post

इस स्किन पर ट्राई करें ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा निखार

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर सख्ती, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Pahalgam Attack

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर सख्ती, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

यह भी पढ़ें

Eye Makeup

बारिश में भी टिका रहेगा आई मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

14/07/2025
Anil Kapoor

66 साल के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने खास अंदाज में दिन जन्मदिन बधाई

24/12/2022
अल बदर के चार आतंकी गिरफ्तार Security forces arrested four al-Badar militants

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने अल बदर के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version