• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर सख्ती, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

Writer D by Writer D
22/04/2026
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को आज पूरा एक साल हो गया है। हमले की पहली बरसी को देखते हुए पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऐसे में सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रहे हैं।

दरअसल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में बड़ा आतंकी हमला (Pahalgam Terror Attack) हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने पहली बार धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों की जान गई थी। इस घटना ने देश के साथ ही दुनिया को भी झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे।

इस हमले की पहली बरसी पर जहां देश उन शहीदों को याद कर रहा है, वहीं घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है, खासकर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन इलाकों के आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी घुसपैठ या हमले की साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

संवेदनशील जगहों पर निगरानी

इसके अलावा, सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील जगहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं ताकि किसी भी खतरे का तुरंत जवाब दिया जा सके। सुरक्षा एजेंसी की तरफ से जारी है अलर्ट के बाद सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाकों और उन जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हर आने जाने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है।

चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात

इसके अलावा संदिग्ध इलाकों और जंगलों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के देखे जाने पर तुरंत उस पर कार्रवाई की जाए। हाईवे और हाईवे के साथ लगने वाले इलाकों में सेना के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि इन इलाकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। जम्मू कश्मीर में तैनात सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस का आतंक विरोधी दस्ता और अर्ध सैनिक बल पूरे प्रदेश भर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा। पिछले एक साल में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव के चलते पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों को कोई बड़ी वारदात करने में कामयाबी नहीं मिली है। वहीं अब आतंकी हमले की बरसी पर कोई वारदात न हो इसके लिए चारों तरफ सेना के जवान तैनात हैं और निगरानी रख रहे हैं।

Tags: Pahalgam Terror Attack
Previous Post

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

Next Post

वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Next Post

वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा

यह भी पढ़ें

चंपत राय का बयान अहंकारी Champat Rai's statement arrogant

कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हुआ, तो 50 वर्षों तक शासन करेगी बीजेपी

27/08/2020
tunnel collapsed

निर्माणधीन सुरंग धंसने से नौ मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी

13/02/2022
Friendship

किस्मत वालों को मिलते हैं ये दोस्त, इन्हें कभी खोना नहीं चाहिए

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version