• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

Writer D by Writer D
22/04/2026
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, धर्म
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सेहत को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चढ़ावे में दी जा रही चांदी की शुद्धता को लेकर हुई जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर में चढ़ाई जा रही चांदी की वस्तुओं में भारी मिलावट पाई गई है।

जांच में सामने आया कि इन वस्तुओं में असली चांदी की मात्रा केवल 5 से 6 प्रतिशत तक ही है, जबकि बाकी हिस्सा सस्ती और खतरनाक धातुओं से बना है। इसमें कैडमियम और लोहा मिलाया गया है, जो देखने में चांदी जैसा ही लगता है। आम श्रद्धालु इसे पहचान नहीं पाते।

500 करोड़ की उम्मीद, 30 करोड़ की हकीकत
हाल ही में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने चढ़ावे में मिली लगभग 20 टन धातु को शुद्धिकरण और मूल्यांकन के लिए दिल्ली की एक सरकारी टकसाल भेजा था। शुरुआती अनुमान था कि इससे 500 से 550 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी प्राप्त होगी लेकिन जांच के बाद यह आंकड़ा घटकर करीब 30 करोड़ रुपये रह गया, जिससे मिलावट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जांच में सामने आए खतरनाक तथ्य

एक सैंपल बैच में 70 किलो सामग्री की जांच की गई, जिसमें से केवल 3 किलो ही असली चांदी निकली। बाकी धातु को अलग करने में महीनों का समय लगा। कैडमियम की मौजूदगी के कारण इसे पिघलाने में भी जोखिम था, क्योंकि इसके धुएं से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है। कैडमियम एक अत्यंत जहरीली धातु है।

इसे गर्म करने पर निकलने वाले धुएं को सांस के जरिए लेने से फेफड़ों और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है और लंबे समय में कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि उपभोक्ता उत्पादों में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी

यह मामला सिर्फ आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी बड़ा धोखा है। भक्त चांदी समझकर जो वस्तुएं खरीदते हैं, वे वास्तव में मिलावटी निकल रही हैं। दरसअल माता को चढ़ाने के नाम पर चांदी का समान चाहे वह छत्र हो पायल हो या सिक्के हो श्रद्धालूओं की तरफ से खरीदे जाते हैं चांदी बेचने वाले इस में मिलावट कर के फ्रॉड कर रहे हैं।

यह मामला न केवल एक बड़े आर्थिक घोटाले की ओर इशारा करता है, बल्कि धार्मिक स्थलों पर हो रही अनियमितताओं को भी उजागर करता है। अब जरूरी है कि इस पर सख्त जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास दोबारा कायम हो सके।

Previous Post

चंडीगढ़ की बुडैल जेल में भिड़े कैदी, एक गंभीर घायल

Next Post

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

राधा रानी के इन नामों का करें जाप, मिलेगा चमत्कारी फल

19/09/2026
Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Next Post

शनि का 'अग्निपरीक्षा' काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

यह भी पढ़ें

एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जलकर खाक lpg cylinders explode

होशगांबाद : एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जलकर खाक, देखें VIDEO

29/09/2020
अकोला पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र : अकोला पूर्ण लॉकडाउन, तो पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू

12/03/2021
Pulkit Samrat wrote an emotional post remembering Sushant Singh Rajput

पुलकित सम्राट ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर लिखा भावुक पोस्ट

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version