• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10 और इंटर में 85.11 फीसदी छात्र सफल

Writer D by Writer D
25/04/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, शिक्षा
0
Uttarakhand Board Result

Uttarakhand Board Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (यूबीएसई) ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम (Uttarakhand Board Result) घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल रहे। मेधावी सूची में अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक इंटर की गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98.00% अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

परिषद् के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में परिणाम जारी किए। इस वर्ष दोनों स्तरों पर परीक्षाफल में वृद्धि दर्ज की गई है और छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

हाईस्कूल परीक्षा में 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 ने परीक्षा दी और 1,00,373 सफल घोषित हुए। कुल परीक्षाफल 92.10% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.33% अधिक है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03% जबकि बालिकाओं का 96.07% रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 92.47% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.05% दर्ज किया गया।

हाईस्कूल मेधावी सूची में एम.पी. हिन्दू इण्टर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत (491/500) अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर एस.वी.एम. इण्टर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी और जी.बी. पंत राजकीय इण्टर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका ने 98.00 प्रतिशत (490/500) अंक के साथ संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया। भूमिका ने बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में भी सर्वोच्च स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान विवेकानंद वी.एम. इण्टर कॉलेज, मण्डलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी ने 97.80 प्रतिशत (489/500) अंक प्राप्त कर हासिल किया। बागेश्वर जनपद 96.98% परिणाम के साथ प्रदेश में शीर्ष पर रहा।

इण्टरमीडिएट परीक्षा में 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए और 85,499 सफल हुए। कुल परीक्षाफल 85.11% रहा, जो पिछले वर्ष से 1.88% अधिक है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% दर्ज किया गया। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 85.93% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 61.48% रहा।

आंकड़ों के अनुसार कुल 7,935 परीक्षार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ‘सम्मान सहित’ श्रेणी में सफलता हासिल की, जो कुल उत्तीर्ण छात्रों का 7.28 प्रतिशत है। प्रथम श्रेणी में 30,734 छात्र-छात्राएं (28.20%) उत्तीर्ण हुए, जबकि सर्वाधिक 46,708 परीक्षार्थी (42.86%) द्वितीय श्रेणी में सफल घोषित किए गए। तृतीय श्रेणी में 14,986 परीक्षार्थी (13.75%) उत्तीर्ण हुए।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (टॉप 25) में 207 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

इंटरमीडिएट टॉपर्स: गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता संयुक्त रूप से प्रथम: उत्तराखंड बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में इस वर्ष छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और मंजूराम अमर इण्टर कॉलेज, भूरारानी (ऊधमसिंह नगर) की सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98. प्रतिशत (490/500) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

द्वितीय स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश (देहरादून) के आर्यन रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत (489/500) अंक प्राप्त किए। वहीं, तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका ने 97 प्रतिशत (485/500) अंक के साथ प्राप्त किया। बागेश्वर जनपद ने 94.81% परिणाम के साथ यहां भी पहला स्थान हासिल किया

हाईस्कूल सुधार परीक्षा (2024) में 68.67% और इण्टरमीडिएट सुधार परीक्षा (2025) में 66.27% परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में सफलता दर में बढ़ोतरी और छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत दिए हैं। प्रदेश में बागेश्वर जनपद का शीर्ष स्थान उल्लेखनीय रहा है।

Tags: board exam toppers indiaclass 10 result ukclass 12 result ukeducation news indiaexam results indiastudent achievementubse resultUttarakhand Board Examuttarakhand board result 2026
Previous Post

गर्मियों में अपनाएं ये मेकअप टिप्स, मिलेगा बेहतरीन लुक

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं, बोले-छात्रों के मेहनत का परिणाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं, बोले-छात्रों के मेहनत का परिणाम

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में धमाका, 1400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 430 अंक लुढ़का

26/11/2021
toxic chocolate

Chocolate Day पर अपने पार्टनर को दें ये गिफ्ट्स, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

09/02/2026
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version