• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में धमाका, 1400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 430 अंक लुढ़का

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ने जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 720 अंक की कमजोरी के साथ 58,075.93 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। विदेशी शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजार में भी तेज बिकवाली कर अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स अगले 10 मिनट में ही 880.94 अंक गिरकर 57,914.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस गिरावट के बाद शेयर बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए, जिनके सपोर्ट से सेंसेक्स की स्थिति में कुछ सुधार हुआ।

खरीदारी के बल पर कुछ पल के लिए ये सूचकांक 58,174.29 अंक के स्तर पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में फिर बिकवाली शुरू हो गई। जिससे सेंसेक्स एक बार फिर फिसल कर नीचे पहुंच गया। अभी तक के कारोबार में शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव ही बना हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से सेंसेक्स 1 हजार अंक से ज्यादा गिर चुका है। खरीद बिक्री के बीच सेंसेक्स सुबह 10 बजे तक 1052.32 अंक की गिरावट के साथ 57,742.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी का हाल भी बुरा रहा। निफ्टी की शुरुआत भी कमजोर रही और ये करीब 250 अंक की गिरावट के साथ 17,338.75 अंक पर खुला। जबकि गुरुवार को ये 17,536.25 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में निफ्टी 420 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और 11 बजे के आसपास ये 17,112।70 अंक पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में सिप्ला का शेयर सबसे अधिक बढ़त 1.43% के साथ कारोबार कर रहा है। बाकी डॉक्टर रेड्डीज और सन फार्मा ग्रीन जोन में बने हुए हैं। इसके अलावा बाकी सभी 47 शेयर रेड जोन में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ONGC के शेयर में 3।19% की देखी गई है। बाद में टाटा मोटर्स का शेयर ओएनजीसी से अधिक करीब 5।21% गिर गया।

म्यांमार में 6.1 तीव्रता का भूकंप, भारत के पूर्वोत्तर राज्य में भी महसूस किये गये झटके

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 106.49 अंक की कमजोरी और 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,688.60 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 1.19 प्रतिशत की मंदी और 208.80 अंक की फिसलन के साथ 17,327.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 454.10 अंक की बढ़त के साथ 58,795.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 121.20 अंक की मजबूती के साथ 17,536.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

दो धमाकों से फिर दहला काबुल, चार मासूमों की मौत

Next Post

इस देश ने भारत की फ्लाइट्स से हटाया प्रतिबंध, इस दिन से शुरू होगी सीधी उड़ान

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice Tea
Main Slider

गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए….

11/09/2026
Glowing Face
Main Slider

इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

11/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
Next Post
plain accident

इस देश ने भारत की फ्लाइट्स से हटाया प्रतिबंध, इस दिन से शुरू होगी सीधी उड़ान

यह भी पढ़ें

Rohit Paudel

रोहित का प्रहार, 5 छक्कों के दम पर ठोक दिए 80 रन, दिलाई टीम को एकतरफा जीत

10/12/2024
Amla Navami

कब है आंवला नवमी? जानें पूजा का समय, विधि और महत्व

26/10/2025
Corona

कोरोना के नए वैरिएंट ने भारत में ली एंट्री, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version