• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीटवेव अलर्ट: योगी सरकार ने स्कूलों पर किया फोकस, एमडीएम के साथ बच्चों की सुरक्षा का फुल प्लान

Writer D by Writer D
27/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने स्कूलों और बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गये हैं, जबकि मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत किया गया है।

योगी सरकार (Yogi Government) ने इस भीषण गर्मी के दौरान स्कूलों को पढ़ाई के केंद्र के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के प्राथमिक केंद्र बना दिये हैं। इसी के अंतर्गत विद्यालयों में हीटवेव से बचाव के उपाय, समयबद्ध गतिविधियां और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश लागू किए गये हैं।

*एमडीएम बना बच्चों की सुरक्षा का मजबूत आधार*

मध्याह्न भोजन को इस पूरी रणनीति में अहम भूमिका दी गई है।

बच्चों को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए पोषण और स्वास्थ्य को जोड़ते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रहीं हैं। गर्मी के दौरान सरकार का फोकस इसे केवल भोजन योजना तक सीमित न रखकर स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग करने पर है। *दवाओं के वितरण से जमीनी तैयारी मजबूत* स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन की गोलियों और प्राथमिक उपचार किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की पिंक गोलियां वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की नीली गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश हैं। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक इनकी आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। दवाओं की निर्धारित समयानुसार खुराक सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षकों को भी सहयोग करने के निर्देश हैं।

*डेटा आधारित रणनीति, पहले से अलर्ट*

इस वर्ष प्रदेश के अधिकांश जनपदों में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचे तापमान और बढ़ती हीटवेव अवधि को देखते हुए सरकार ने पहले से ही व्यापक तैयारी लागू की है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में शिक्षकों को पिछले कई वर्षों के तापमान के उतार-चढ़ाव की विश्लेषणात्मक सारणी के माध्यम से इसकी गंभीरता से भी अवगत कराया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और समय पर राहत सुनिश्चित की जा सके

*हीटवेव से बचाव के उपाय*

– दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें

– पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या तरल पदार्थ लेते रहें

– हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें – सिर को टोपी/गमछे से ढककर रखें

– धूप में खेलकूद या ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें

– चक्कर, कमजोरी या उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत आराम करें और चिकित्सा लें

– स्कूलों में बच्चों को छायादार स्थान और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Tags: heatwave alertyogii news
Previous Post

उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

Next Post

मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते… शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं पत्नी, मंच पर छलके आंसू

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक

यह भी पढ़ें

deadly attacked on CPI-M leader

माकपा विधायक पर बदमशों ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

30/05/2021
Milk

देश में सोने से महंगा हुआ दूध, ब्रेड खरीदने के लिए देने पड़ रहे है इतने रुपए

11/03/2022
Offensive post on CM Yogi

शारदीय नवरात्र से पहले गड्ढा मुक्त होना चाहिए उत्तर प्रदेश : योगी

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version