• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
28/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया है, जबकि महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देने का माध्यम बनेगा और इससे देश की आधी आबादी को सशक्त नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

उत्तराखंड विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित हुआ और परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इस फैसले को देश की जनता ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की दिशा में बड़ा कदम माना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि माताओं और बहनों को अधिक अधिकार देना देश के विकास से सीधे जुड़ा विषय है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा नीति निर्माण में संतुलित दृष्टिकोण सामने आएगा।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने संशोधन विधेयक के दौरान जिस प्रकार का रवैया अपनाया, उसे पूरा देश देख चुका है। जनता समझती है कि कौन महिलाओं को अधिकार देना चाहता है और कौन उन्हें रोकना चाहता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णय देखे हैं। धारा 370 हटाने से लेकर राम मंदिर निर्माण तक अनेक बड़े फैसले हुए हैं और अब महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में यह विधेयक भी मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विशेष सत्र के दौरान महिला सम्मान, लोकतंत्र में भागीदारी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सरकार का कहना है कि महिला आरक्षण महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की नई शुरुआत बनेगा।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

Next Post

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
उत्तराखंड

ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर तैयार किये जाएं: प्रमुख सचिव

15/10/2026
Bomb Threat
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

15/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा, रूसी कंपनियों के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर बनी बात

15/10/2026
Next Post
CM Dhami

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Purnima

इस दिन मनाई जाएगी चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

04/04/2024
कोरोना से जंग

कोरोना वायरस ने बदला खरीदारी का तरीका

24/07/2020
keshav maurya

पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई से अखिलेश को क्यों होता है दर्द : केशव मौर्य

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version