• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

योगी सरकार में बढ़ी आस्था की रौनक, काशी विश्वनाथ मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Desk by Desk
04/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ, वाराणसी
0
Kashi Vishwanath Temple

Kashi Vishwanath Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिल रहा है। इसका स्पष्ट उदाहरण काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या है। मार्च में यहां करीब 65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह न केवल प्रदेश में बढ़ती आस्था का प्रतीक है, बल्कि सरकार द्वारा विकसित की गई बेहतर व्यवस्थाओं का भी प्रमाण है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। पूर्ववर्ती सरकारों में जहां श्रद्धालुओं को संकरी गलियों और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ता था, वहीं योगी सरकार में विशाल, भव्य और सुव्यवस्थित परिसर ने दर्शन को सहज और सुगम बना दिया है।

कतार प्रबंधन और डिजिटल निगरानी ने श्रद्धालुओं के अनुभव को बनाया बेहतर

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के कारण मंदिर तक पहुंच आसान हुई है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। योगी सरकार ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। आधुनिक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सुचारु कतार प्रबंधन और डिजिटल निगरानी जैसी सुविधाओं ने श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच श्रद्धालु अधिक सहजता और सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर पा रहे हैं।

सौंदर्यीकरण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से मिला नया आयाम

वाराणसी में बुनियादी ढांचे के विकास ने भी धार्मिक पर्यटन को गति दी है। सड़कों का चौड़ीकरण, बेहतर परिवहन सेवाएं, घाटों का सौंदर्यीकरण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ने शहर की छवि को नया आयाम दिया है। इसके साथ ही गंगा नदी में शुरू हुई क्रूज सेवाओं ने पर्यटकों को काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज में देखने का अवसर दिया है। धार्मिक पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। होटल, गेस्ट हाउस, दुकानों और अन्य व्यवसायों में तेजी आई है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्थानीय लोगों की आय में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले-काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी का व्यापक कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के विकास से मंदिर क्षेत्र का विस्तार हुआ है और श्रद्धालुओं को अधिक सुगम, व्यवस्थित और दिव्य दर्शन का अनुभव मिल रहा है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि काशी आज आस्था, आध्यात्म और आधुनिक पर्यटन का अद्भुत संगम बन चुकी है। गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक लाइटिंग, स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी ने शहर को वैश्विक पहचान दिलाई है। साथ ही रोपवे परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी के तहत विकसित ढांचा और रिवरफ्रंट डेवलपमेंट जैसे कार्यों ने काशी को एक समग्र पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

Tags: kashi vishwanath temple
Previous Post

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

Next Post

अजब-गजब : इस रहस्यमई जगह पर पक्षी आकर कर लेते हैं आत्महत्या

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Next Post
bird suicide

अजब-गजब : इस रहस्यमई जगह पर पक्षी आकर कर लेते हैं आत्महत्या

यह भी पढ़ें

two corpse found in italy

इटली में खुदाई के दौरान मिले 2000 साल पुराने दो शव

23/11/2020
CM Yogi congratulated

योगी सरकार देगी कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि

30/05/2021
yogi 2.0 meeting

टीम-09 को टीकाकरण में तेजी लाने के सीएम योगी ने दिए निर्देश

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version