• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

Writer D by Writer D
12/05/2026
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने नूंह जिले के जलभराव प्रभावित गांवों को बड़ी राहत देते हुए गुड़गांव कैनाल/राजस्थान लिंक कैनाल के साथ 50 शैलो ट्यूबवेल लगाने के लिए 621.90 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इससे हजारों एकड़ जमीन फिर से खेती योग्य हो सकेगी और किसानों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा।

यह फैसला मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लिया गया है। यह परियोजना ग्राउंड वॉटर डेवलपमेंट एवं अन्य संबंधित गतिविधियां योजना के अंतर्गत लागू की जाएगी। परियोजना की निगरानी के लिए चीफ इंजीनियर/वाईडब्ल्यूएस तथा अधीक्षण अभियंता, वाईडब्ल्यूएस सर्कल फरीदाबाद के कार्यालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

15 से ज्यादा गांव सालों से जलभराव से प्रभावित

नूंह जिले के करीब 15 से अधिक गांव लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इन क्षेत्रों में पानी का स्तर लगातार ऊपर रहने के कारण खेतों में पानी खड़ा रहता है। इससे हजारों एकड़ भूमि बंजर पड़ी है और किसान फसल नहीं उगा पा रहे। हर सीजन में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मंगलवार को सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव कैनाल/राजस्थान लिंक कैनाल के साथ 50 शैलो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों के जरिए अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जलभराव की समस्या घटेगी और बंजर पड़ी जमीन दोबारा खेती लायक बन सकेगी। प्रभावित गांवों के किसान फिर से अपनी जमीन पर गेहूं, धान, सरसों जैसी फसलें उगा पाएंगे।

इस परियोजना से सिर्फ जलभराव ही खत्म नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र में भूजल प्रबंधन भी मजबूत होगा। अतिरिक्त पानी को निकालकर सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे भूजल स्तर संतुलित होगा और आसपास के इलाकों में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।

सरकार का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस परियोजना से नूंह के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

ट्यूबवेल लगाने का काम जल्द शुरू होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता के साथ तय समय में काम पूरा किया जाए ताकि अगले सीजन से किसानों को लाभ मिलना शुरू हो जाए।

Tags: CM Nayab Singh Saini
Previous Post

हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, नमामि गंगे के तहत हरसंभव सहयोग मिलेगा

Next Post

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी फिर आएंगे पंजाब, तैयारियों में जुटी भाजपा

03/07/2026
ATS
क्राइम

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क की जांच तेज, राजस्थान ATS ने कई शहरों में मारे छापे

03/07/2026
Charanjit Singh Channi
पंजाब

चरणजीत सिंह चन्नी का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ करेंगे अहम बैठक

03/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

EPFO

EPFO के PF खाताधारकों के खाते में जल्द आएगा पैसा!

05/10/2020
murder

जमीन के लालच में की थी भाई और भाभी की हत्या, दो गिरफ्तार

01/02/2023
Asian Games

Asian Games: आठवें दिन भारत का पदकों का अर्ध शतक, 15 पदक जीते

01/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version