• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, नमामि गंगे के तहत हरसंभव सहयोग मिलेगा

Writer D by Writer D
12/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Central government's big assurance for Haridwar Kumbh-2027

Central government's big assurance for Haridwar Kumbh-2027

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 (Haridwar Kumbh) के दृष्टिगत गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड सरकार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह आश्वासन केंद्रीय मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को भेजे गए पत्र में दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि कुंभ मेला-2027 के दौरान गंगा नदी की स्वच्छता एवं निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इन प्रस्तावों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मल-कीचड़ उपचार संयंत्र, नदी की सतह एवं घाटों की सफाई तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य और रोगवाहक नियंत्रण से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन सभी योजनाओं को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावों को तृतीय पक्ष मूल्यांकन के लिए National Institute of Urban Affairs को भेजा गया है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के सफल, सुव्यवस्थित और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन के लिए केंद्र सरकार का जल शक्ति मंत्रालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी वर्ष फरवरी माह में नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों और नमामि गंगे से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया था कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और अविरल प्रवाह बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Tags: Haridwar KumbhHaridwar Kumbh-2027
Previous Post

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

Next Post

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

यह भी पढ़ें

Hair Wash

ऑयली बालों की समस्या दूर करेंगे ये घरेलू कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

11/04/2023
Dead Body

फ्लैट में मिले युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

06/01/2022
raf

लखनऊ में बनेगा आरएएफ का मुख्यालय, प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी

12/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version