• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
25/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल में पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी में कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। करीब ₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक केंद्र कुमाऊँ क्षेत्र के पत्रकारों के लिए समर्पित बहुउद्देश्यीय मीडिया हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह मीडिया सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक सशक्त मंच होगा, जहां पत्रकारों को कार्य, संवाद और विचार-विमर्श के लिए आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई प्रशासनिक और मीडिया संबंधी कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस केंद्र के निर्माण के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के अनुसार मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टूडियो, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए आवासीय गेस्ट रूम की व्यवस्था भी होगी, जिससे मुनस्यारी, बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाचार पत्रों से संबंधित निरीक्षण कार्य अब इसी मीडिया सेंटर से किए जाएंगे, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी तथा पत्रकारों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुविधा मिलेगी।

पत्रकार कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष को बढ़ाकर ₹5 करोड़ किया गया है, ताकि आकस्मिक निधन या गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सके। साथ ही अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया सेंटर भविष्य में हल्द्वानी को कुमाऊँ क्षेत्र का प्रमुख मीडिया हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और कमियों को रचनात्मक रूप से सामने लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद Ajay Bhatt, कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

Next Post

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
CM Yogi

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Suicide

संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका मिला लैब टैक्नीशियन की पत्नी का शव

03/02/2022

सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

20/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version