• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ‘सुप्रीम’ राहत, पॉक्सो केस में बरकरार रहेगी अग्रिम जमानत

Writer D by Writer D
29/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Swami Avimukteshwarananda

Swami Avimukteshwarananda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज के चर्चित POCSO मामले में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Avimukteshwaranand) को मिली अग्रिम जमानत को बरकरार रखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Avimukteshwaranand) को मिली राहत जारी रहेगी।

यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के 25 मार्च 2026 के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता पर पर्याप्त विचार नहीं किया।

मामले की सुनवाई जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन.के. सिंह की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान जस्टिस सुंदरेश ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि जब उन्हें कथित तौर पर नाबालिगों के शोषण की जानकारी थी, तो पुलिस के पास जाने में छह दिन की देरी क्यों हुई?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने 22 पन्नों के आदेश में कहा था कि पीड़ितों का अपने परिजनों के बजाय किसी अन्य व्यक्ति को घटना बताना “असामान्य व्यवहार” माना जा सकता है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस दलील को भी खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि POCSO एक्ट की धारा 29 के तहत आरोपी के खिलाफ कानूनी धारणा लागू होती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यह प्रावधान गिरफ्तारी से पहले लागू नहीं किया जा सकता।

हाई कोर्ट ने यह भी नोट किया था कि पीड़ितों ने 18 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस में शिकायत 24 जनवरी को दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने देरी का कारण पूजा और यज्ञ में व्यस्त होना बताया था। हालांकि कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि इसी दौरान उन्होंने 21 जनवरी को एक अन्य मामले में अलग अर्जी दायर की थी।

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मीडिया ट्रायल और मामले में मीडिया की दखलंदाजी पर भी कड़ी टिप्पणी की थी।

Tags: avimukteshwaranandbreaking newscrime newsgoogle newslatest newsPrayagraj Newsup crime newsup newsviral news
Previous Post

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंहः मुख्यमंत्री योगी

Next Post

लखनऊ में महिला दरोगा से रेप, चौकी इंचार्ज पर लगा सुनवाई न करने का बड़ा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
rape

लखनऊ में महिला दरोगा से रेप, चौकी इंचार्ज पर लगा सुनवाई न करने का बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान के साथ उत्तराखंड का किया विकास : कौशिक

30/12/2021

देश में कोरोना के सर्वाधिक 97,894 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 51 लाख के पार

17/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

25/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version