• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

Writer D by Writer D
29/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitin Nabeen

Nitin Nabeen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर फोकस बढ़ा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabeen) ने सांसदों और विधायकों को विधानसभा स्तर पर पार्टी के विचार परिवार के विस्तार, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और कमजोर सीटों पर विशेष रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं।

राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों को चुनावी दृष्टि से विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ आधारित रणनीति को और मजबूत करने पर जोर दिया है।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके तहत सांसदों और विधायकों को ग्रामीण संपर्क अभियान तेज करने, जनसंवाद बढ़ाने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 बुद्धिजीवी, प्रभावशाली और विशिष्ट व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क स्थापित करने का सुझाव दिया गया है, ताकि पार्टी के वैचारिक दायरे का विस्तार किया जा सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष (Nitin Nabeen) ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर बूथ टोली गठन का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वहां विधायक मंडल संगठन के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को मजबूत करें और संगठन को सुझाव भी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी पद्धति बूथ आधारित है, इसलिए प्रत्येक बूथ और कार्यकर्ता को सशक्त बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का ब्यौरा जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। सुझाव दिया गया कि विधायक अपने क्षेत्रों में पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का संक्षिप्त विवरण तैयार कर पंपलेट अथवा पत्रिका के रूप में गांव-गांव वितरित करें, जिससे लोगों तक सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचे।

इसके अलावा उन विधानसभा सीटों पर विशेष रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई, जहां पार्टी पिछला चुनाव हार गई थी या जीत का अंतर बेहद कम रहा। ऐसी सीटों के लिए लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने की तैयारी है। साथ ही संगठन की ओर से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती कर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

बैठक में सांसदों और विधायकों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें संगठन आगामी चुनावी कार्ययोजना में शामिल कर सकता है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Next Post

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
Next Post
CM Yogi

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

02/12/2025
Mayawati

मायावती के घर में अचानक दनदनाते घुसे NSG कमांडो, सायरन बजाती एंबुलेंस हुई दाखिल, जानें पूरा मामला

18/03/2025
UP Police Constable

यूपी पुलिस कांस्टेबल PST और DV का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी दौड़

16/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version