• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP B.Ed Exam: दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Writer D by Writer D
30/05/2026
in शिक्षा
0
B.Ed

B.Ed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 (B.Ed Entrance Exam) रविवार, 31 मई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

अमेठी में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला, राजकीय इंटर कॉलेज टीकर माफी, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज और श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

कानपुर में बीएड प्रवेश परीक्षा (B.Ed Entrance Exam) के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 9,168 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला समन्वयक एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ आयोजित कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं, अंबेडकरनगर में 24 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलमुक्त और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 10,902 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रशिक्षु आईएएस थनीगईयरसन टी., अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: B.Ed Entrance Exam
Previous Post

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

Next Post

‘विकसित भारत 2047’ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

Writer D

Writer D

Related Posts

hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
answer key
शिक्षा

JEE Advanced 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Indian Navy
शिक्षा

इंडियन नेवी में निकली IT भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

21/05/2026
Next Post
Nitin Nabeen

'विकसित भारत 2047' हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

यह भी पढ़ें

Road Accident

बस की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

08/01/2023
thieves arrested

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइकों का जखीरा बरामद

24/02/2021
Gold Ring

इस रत्न को पहनने से होता है धन का लाभ, जानें धारण करने का नियम

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version