• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, तीन लोग गिरफ्तार; पुलिस जांच जारी

Writer D by Writer D
03/06/2026
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Khan Sir Coaching

Khan Sir Coaching

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर (Khan Sir) की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद तथा उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव शामिल हैं। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद तथा उनके दोनों सहयोगियों को हिरासत में लिया गया था। बाद में पूछताछ और साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

टाउन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राजेश रंजन ने बुधवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस निष्पक्ष रूप से साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद शहर में इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि पूरी कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर की गई है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोचिंग संस्थान पर गोलीबारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद फैली गोलीबारी की चर्चाओं के बीच पुलिस जांच में अब तक ऐसे कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

घटना के बाद बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर (Khan Sir) ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम अब तक पुलिस की कार्रवाई से खुश हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ पूरी रात यहां मौजूद रहे। हमारी सुरक्षा के लिए करीब 50 से 70 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मैं प्रशासन का धन्यवाद करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर (Khan Sir) की कोचिंग के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। उपद्रवियों ने कोचिंग संस्थान के बाहर तोड़फोड़ की और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। घायल गार्ड का इलाज फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा भी दिलाया है।

Tags: bihar newsKhan Sir CoachingNational newspatna news
Previous Post

बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलकर संवारेंगे हर गाँव: केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

18/01/2024
Wrestlers gets support of farmers

अब पहलवानों के साथ ‘अखाड़े’ में उतरे किसान, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

07/05/2023
terrorist attack

सोपोर: आतंकी हमले में घायल पार्षद की इलाज के दौरान मौत

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version