• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
09/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें तथा देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा देवभूमि उत्तराखंड भी विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा तथा 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मुद्रा ऋण जैसी योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि देश में पेयजल, परिवहन और शहरी बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2014 तक जहां देश के केवल पांच शहर मेट्रो नेटवर्क से जुड़े थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। मेट्रो रेल नेटवर्क भी कई गुना विस्तारित हुआ है।

वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ भारत

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। डिजिटल भुगतान, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्रों में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज न केवल अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

धामी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने सहित अनेक निर्णयों ने देश की नारी शक्ति को नई पहचान प्रदान की है।

उत्तराखंड को मिला विकास का नया आयाम

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो विजन आकार ले रहा है, उसका प्रत्यक्ष लाभ उत्तराखंड को भी मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे सहित अनेक राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सितारगंज-टनकपुर, पांवटा साहिब-देहरादून, भानियावाला-ऋषिकेश, काठगोदाम-लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास तथा रुद्रपुर बाईपास जैसी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है।

रेल और हवाई संपर्क में ऐतिहासिक विस्तार 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रही है, जबकि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों का विस्तार किया गया है। वहीं उड़ान योजना के अंतर्गत प्रदेश में हेलीपोर्ट नेटवर्क का भी विस्तार हो रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

आध्यात्मिक पर्यटन को मिली नई गति

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजनाओं के साथ मानसखंड मंदिर माला मिशन राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। वहीं जमरानी, सौंग और लखवाड़ जैसी बहुउद्देशीय परियोजनाएं भविष्य में सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा एम्स ऋषिकेश में देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के अमृतकाल में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का मार्गदर्शन करने वाला राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

Next Post

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Mission Shakti

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

यह भी पढ़ें

भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया : अखिलेश यादव

05/03/2022
President Draupadi

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

30/06/2025
Pankaj Tripathi

स्ट्रगल पर बोले पंकज त्रिपाठी- एक बॉल पर 7 रन बनाने में ही है मजा

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version