• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
09/06/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand Science, Technology and Innovation Policy

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही मंच पर संकलित करने का उद्देश्य आम नागरिकों तक योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इससे नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने में सुविधा होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग निरंतर नवाचार करें। साथ ही शासनादेशों और सरकारी सूचनाओं को भी आमजन की समझ के अनुरूप सरल भाषा में जारी किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल पूरा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और नए कानूनों ने देश के विकास को मजबूत आधार प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा राज्य को निरंतर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क, रेल, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साथ ही दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक भी विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

स्वरोजगार योजनाओं से मिल रहे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की कार्यशैली के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महक क्रांति योजना, एरोमा वैली, मिशन एप्पल और अन्य रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित कर रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक का ऑडियो संस्करण आकाशवाणी सहित विभिन्न रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग अब तक पुस्तक के चार संस्करण प्रकाशित कर चुका है तथा इसका डिजिटल संस्करण भी जारी किया जा चुका है।

कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: utarakhand news
Previous Post

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

Next Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Lucknow Municipal Corporation bond listed in BSE

BSE में सूचीबद्ध हुआ लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड, CM योगी ने घंटा बजकर किया शामिल

02/12/2020
Wholesale Inflation

आम आदमी को बड़ी राहत, 14 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

16/06/2025
lockdown extended

इस राज्य ने लगाया 14 दिन का लॉकडाउन, इस दिन से जारी हो जाएगा प्रतिबंध

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version