• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को किया रवाना

Writer D by Writer D
12/06/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi flagged off 45 electric buses for Noida

CM Yogi flagged off 45 electric buses for Noida

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से गौतमबुद्धनगर जिला के नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यीडा क्षेत्र में संयुक्त रूप से जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली उप्र राज्य सड़क परिवन निगम (यूपीएसआरटीसी) की 45 इलेकट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर के लिए आज अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। एक साथ इस जनपद में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के तत्वावधान में उप्र राज्य परिवहन निगम द्वारा 45 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारम्भ हो रहा है। सबसे पहले गोतमबुद्धनगर जनपदवासियों को वहां के जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं।

हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को ग्रीन मोबेलिटी और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट के बारे में एक विजन दिया। प्रधानमंत्री का यह विजन उन वैश्विक चुनौतियों का समाना करने के लिए जो जाने अनजाने में भौतिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दुनिया ने स्वयं प्रदान किए हैं। या स्वयं का वर्चस्व स्थापित करने के लिए दुनिया पर युद्ध थोपे हैं। आज उसकी कीमत पूरी मानवता चुका रही है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, इन सबके साथ-साथ पश्चिम ऐसिया में चल रहे गतिरोध हम सबके सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इसके चलते वायु प्रदूषण की भीषण समस्या, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलावृष्टि का सामना पूरी दुनिया का करना पड़ रहा है। इसीलिए इन सब बातों को ध्यान में रखकर के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए जब 15 जून से भारत का सबसे बड़े एयरपोर्ट के संचालन का कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है, तो नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के सुचारु वायुसेवा की दृष्टि से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तीनो अथॉरिटी ने मिलकर यह प्रयास किया है।

इस सेवा को शुभारम्भ करने के लिए तीनो अथॉरिटी के साथ परिवहन निगम को हृदय से धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री की ओर मुखातिब होकर कहा कि सभी गांवों को अच्छी परिवहन व्यवस्था के लिए कदम उठाएं। उसी गांव के युवा को प्रेरित करें। परमिट की व्यवस्था करें ताकि वह खुद अपनी बस निकाले और चलाए। इससे उसे रोजगार तो मिलेगा ही साथ में परिवहन की अच्छी व्यवस्था मिलेगी। हां इसके लिए मेहनत करनी होगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पहले 15 जिलाें में ही इलेक्ट्रिक बसाें का संचालन किया जाता था। आज 45 जिलाें में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।आने वाले दिनाें में हम प्रदेश के सभी जिलाें में इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसाें का संचालन काफी सस्ता हाेता है। उन्हाेंने बताया कि डीजल बसाें पर प्रति माह छह लाख रुपये खर्च आता है। इलेक्ट्रिक बसाें पर केवल 50 हजार रुपये प्रति माह खर्च आता है।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, औद्याेगिक विकास मंत्री नंद गाेपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थाी के साथ ही अन्य नेता व शासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogicm yogi adityanathNoida newsup news
Previous Post

जशपुर: लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ स्वीकृत

Next Post

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana
राजनीति

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

12/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

12/06/2026
AK Sharma-Ashish Goyal
Main Slider

ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के बीच भर्ती को लेकर टकराव, आरोप-प्रत्यारोप तेज

12/06/2026
CM Yogi also inaugurated the Noida Electric Bus Depot.
उत्तर प्रदेश

हर शहर, गांव को ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक सेवा से जोड़ेंगेः मुख्यमंत्री

12/06/2026
Sky walk to be built near Lulu Mall
Main Slider

लखनऊ में बनेगा नया अर्बन हब, लुलु मॉल के पास बदल जाएगी तस्वीर

12/06/2026
Next Post
President Murmu reached Uttarakhand

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

sandeep singh dhaliwal

अमेरिका में शहीद सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर बनेगा डाकघर

22/12/2020
suicide

दुष्कर्म के आरोप में बंद कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

12/03/2021
Shaista Parveen

IS 227 गैंग मेंबर शाइस्ता परवीन की तलाश में चला सर्च ऑपरेशन

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version