• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की हरित पहल: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

Writer D by Writer D
12/06/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Hydrogen buses will run on the roads of UP

Hydrogen buses will run on the roads of UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के साथ 3 हाइड्रोजन बसों (Hydrogen Bus) को भी हरी झंडी दिखाई। यह पहल प्रदेश को हरित परिवहन की दिशा में आगे ले जाएगी। इससे प्रतिदिन 2080 किलोग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

एनटीपीसी दादरी द्वारा विकसित ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी परियोजना के तहत इन बसों का निर्माण किया गया है। ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। डीजल व पेट्रोल आधारित वाहनों की तुलना में हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसें (Hydrogen Bus) पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल हैं। इन बसों से उत्सर्जन के रूप में केवल पानी निकलता है, जिससे वायु प्रदूषण की समस्या नहीं होती। यही कारण है कि दुनिया के विकसित देश भी हाइड्रोजन आधारित परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं और अब उत्तर प्रदेश भी इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाता दिखाई देगा।

हर साल एक हजार टन कार्बन उत्सर्जन होगा कम-

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के जल का उपयोग किया जा रहा है। इससे प्राकृतिक जल संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। साथ ही प्रतिदिन 2080 किलोग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जो लगभग 1750 पेड़ लगाने के बराबर है। इसके अलावा इस परियोजना से प्रति वर्ष करीब 1000 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है।

एक बार में 750 किमी तक यात्रा संभव-

42 यात्रियों की क्षमता वाली प्रत्येक बस में एक बार में 56 किलोग्राम हाइड्रोजन भरी जा सकेगी, जिससे लगभग 750 किलोमीटर तक की यात्रा संभव होगी। ग्रीन हाइड्रोजन (Hydrogen Bus) आधारित मोबिलिटी परियोजना स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह परियोजना न केवल प्रदूषण कम करेगी, बल्कि भविष्य के हरित परिवहन मॉडल का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

राम मंदिर के दान में गबन मामले में बड़ा मोड़! CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL दाखिल

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल भारत के स्वर्णिम बदलाव का दौर, उत्तराखंड को मिला अभूतपूर्व विकास: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Airport development gains momentum under the leadership of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में एयरपोर्ट विकास को मिली रफ्तार, प्रदेश में मजबूत हो रहा नागरिक उड्डयन ढांचा

12/06/2026
MoU signed between UPSDM and NSE
उत्तर प्रदेश

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

12/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी मजबूती के साथ खड़ा है भारत : योगी आदित्यनाथ

12/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, आस्था व आर्थिकी के संगम से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा भारत: सीएम योगी

12/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर के दान में गबन मामले में बड़ा मोड़! CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL दाखिल

12/06/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल भारत के स्वर्णिम बदलाव का दौर, उत्तराखंड को मिला अभूतपूर्व विकास: धामी

यह भी पढ़ें

Pakistan

पाकिस्तानी सियासत का ‘खूनी इतिहास’, ये बड़े नेता भी हो चुके है साजिश का शिकार

03/11/2022
Bullet 350 और Classic 350 की बढ़ गई कीमत, रॉयल एनफील्ड ने बदल दिए दाम

रॉयल एनफील्ड लवर्स को झटका, कंपनी ने दो बाइकों की कीमतों में की बढ़ोतरी

06/01/2026
murder

कलयुगी पुत्र ने मां की पीट-पीटकर की हत्या

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version