• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार, पहली कमर्शियल फ्लाइट के साथ शुरू हुआ नया अध्याय

(Jewar Airport)

Writer D by Writer D
15/06/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Jewar Airport

Jewar Airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पच्चीस साल के लंबे इंतजार, कई बार हां और न के बाद आखिरकार पश्चिमी यूपी की आंखों में पला एक बड़ा सपना सोमवार सुबह हकीकत में बदल गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Jewar Airportसे यात्री सेवाएं शुरू हाेते ही जेवर का नाम विमानन मानचित्र पर दर्ज हो गया। इस ऐतिहासिक सफर का आगाज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू के हाथाें हुआ। उन्हाेंने बेंगलुरु की उड़ान को हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, लखनऊ से आने वाली पहली वीआईपी उड़ान में कई महानुभाव और 75 दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Jewar Airportसे आज लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए उड़ान शुरू हाे गईं। इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए रवाना हुई, जिसकी 180 सीटों में से 168 सीट बुक हो चुकी थीं। हैदराबाद के लिए दूसरी उड़ान के लिए 180 में से 138 बुक हो चुकी थीं। इसी तरह अमृतसर के लिए 180 में से 103 बुक हो चुकी थीं। इस एयरपाेर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किया था। इस एयरपाेर्ट निर्माण के सभी चरणाें का कार्य पूरा होने के बाद एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड भी इस जिले के नाम हो दर्ज हो जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Jewar Airportसे 1 जुलाई के बाद 16 शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी। यहां 3900 मीटर लंबे रनवे से रोजाना 28 विमान टेकऑफ और लैंडिंग करेंगे। शुरुआत में इंडिगो और अकासा एयर के विमान संचालित होंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार यानी आज उड़ानें शुरू हो गई। पहले दिन लखनऊ और बेंगलुरु की विशेष फ्लाइट उड़ी। इसके साथ ही हैदराबाद और अमृतसर के लिए सामान्य उड़ानें निर्धारित हैं। इसके बाद 16 जून को इंडिगो जम्मू, जबकि अकासा एयर नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू करेगी। जबकि 1 जुलाई से नवी मुंबई, बरेली, जयपुर, भोपाल समेत देश के कई अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। इंडिगो और अकासा एयर अपनी समय सारिणी जारी कर चुकी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेसवे एयरलाइंस की ओर से अभी तक समय सारिणी जारी नहीं की गई।

17 जून से शुरू हाेगी कार्गाे सेवा

नोएडा एयरपोर्ट से 17 जून से कार्गो उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। पहली कार्गो उड़ान घरेलू होगी। हालांकि, 1 जुलाई से ही इन फ्लाइटों का भी विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया सेट्स ने 30 एकड़ में कार्गो हब बनाया है। इसकी प्रतिवर्ष क्षमता 2.55 लाख मेट्रिक टन कार्गो है।

नोएडा-लखनऊ के बीच 1 जुलाई से चार फ्लाइटें

नोएडा-लखनऊ के बीच 1 जुलाई से चार फ्लाइटें शुरू होंगी। शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से रवाना होकर 8:55 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह 6ई7624 सुबह 6:00 बजे नोएडा से उड़ान भरने के बाद 7:10 बजे लखनऊ उतरेगी। नोएडा से ही दिन में 15:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 रवाना होकर 16:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में 6ई7629 लखनऊ से 21:35 बजे उड़ान भरने के बाद 22:50 बजे लखनऊ उतरेगी। लखनऊ के अलावा नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और देहरादून जैसे शहरों के लिए भी एक जुलाई से ही दैनिक उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को सुविधा देने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कई कंपनियों के साथ समझौता किया है। हरियाणा और यूपी रोडवेज की बसें 15 जून से एयरपोर्ट के लिए संचालित की जाएगी। यूपी रोडवेज की बसें आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, लखनऊ से सीधे एयरपोर्ट तक चलेगी। वहीं, हरियाणा रोडवेज की बसें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। नोएडा एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन मशीनें लगी हैं। यहां बिना कतार में लगे यात्री चंद सेकेंड में बोर्डिंग पास हासिल करेंगे। इसके अलावा अपने सामान का वजन समेत भुगतान स्वयं किया जा सकेगा। नोएडा एयरपोर्ट अपने अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट में शामिल है। यहां टर्मिनल भवन न केवल आकार और क्षमता के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यात्री सुविधाओं के मामले में भी नया मानक स्थापित करेगा। करीब 1.37 लाख वर्ग मीटर में फैले टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते यहां 48 चेक-इन काउंटर, 20 सेल्फ बैगेज ड्रॉप और नौ सक्यिोरिटी चेक लेन स्थापित किए हैं। 10 एयरोब्रिज और दो बस बोर्डिंग गेट की व्यवस्था की गई है।

Tags: Jewar Airport
Previous Post

Ram Temple Donation Controversy: पीएमओ की एंट्री, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

Next Post

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
PAF training aircraft crashes

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

यह भी पढ़ें

delhi court gangwar

दिनदहाड़े कोर्ट में गैंगवार, गैंगस्टर की हत्या, शूटआउट में हमलावर भी हुए ढेर

24/09/2021

रक्षाबंधन में भाई के लिए थाली में रखें ये 9 चीजें

30/07/2020
अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal

योजना को नाम दिए बगैर लोगों के दरवाजे तक पहुंचाएंगे राशन : केजरीवाल

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version