• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

Writer D by Writer D
17/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPSTDC

Jaiveer Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या की दिव्य आस्था और नैमिषारण्य की सनातन आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का अभियान तेज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने ‘सुगम दर्शन’ सहित पांच वीकेंड धार्मिक टूर पैकेज को नियमित कर दिया है। अब श्रद्धालु लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के साथ-साथ प्रयागराज-अयोध्या, प्रयागराज-चित्रकूट और प्रयागराज-विंध्याचल धाम की यात्रा नियमित रूप से कर सकेंगे। इन सेवाओं का लाभ इस वीकेंड (सप्ताहांत) से मिलना शुरू हो जाएगा।

यूपीएसटीडीसी प्रदेश में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को बढ़ावा देते हुए यात्रियों के लिए बुकिंग प्रक्रिया को और आसान बनाया है। श्रद्धालु और पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं। विशेष टूर पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी (UPSTDC) की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in के माध्यम से कर सकते हैं। सभी यात्रा पैकेज में समूह बुकिंग पर विशेष छूट दी जाएगी।

अब नियमित सेवा का मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यूपीएसटीडीसी (UPSTDC) श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर आकर्षक टूर पैकेज संचालित करता है। उन्होंने बताया कि विजिट माय स्टेट को बढ़ावा देते हुए ‘सुगम दर्शन’ सेवा को व्यापक जनसमर्थन के बाद नियमित कर दिया गया है। इसी क्रम में लखनऊ से नैमिषारण्य धाम के लिए संचालित एक दिवसीय यात्रा को भी नियमित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुंभ नगरी प्रयागराज से राम नगरी अयोध्या, चित्रकूट धाम और विंध्याचल के लिए एक दिवसीय वीकेंड टूर पैकेज को भी नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी यात्रा में केवल दो श्रद्धालु ही बुकिंग कराते हैं, तब भी यात्रा संचालित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था को प्राथमिकता देते हुए यह सेवा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से जारी रहेगी।

सुबह लखनऊ से प्रस्थान, दिनभर रामनगरी के दिव्य दर्शन

लखनऊ से अयोध्या के लिए अब हर शनिवार और रविवार को संचालित होने वाली इस एकदिवसीय ‘सुगम दर्शन’ यात्रा की शुरुआत सुबह 7:30 बजे राजधानी स्थित होटल गोमती से होगी। इसके बाद वाहन 1090 चौराहे (7:45 बजे) और पॉलिटेक्निक चौराहे (8 बजे) से श्रद्धालुओं को लेकर लगभग 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। दिनभर के भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं को हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के पावन दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर में सरयू गेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था के बाद सरयू रिवर फ्रंट, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा तथा शाम 5 बजे यात्रियों की लखनऊ वापसी होगी। टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से संचालित इस किफायती पैकेज का शुल्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,500 रुपए और अन्य यात्रियों के लिए 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए स्थानीय गाइड, पेयजल और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

ललिता देवी मंदिर-बालाजी मंदिर-हवन कुंड के दर्शन

लखनऊ-नैमिषारण्य एक दिवसीय यात्रा प्रत्येक शुक्रवार लखनऊ के होटल गोमती से सुबह 07:30 बजे शुरू होगी, जो करीब 10 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी और दधीचि कुंड के दर्शन करवाए जाएंगे। लंच के बाद श्रद्धालुओं को ललिता देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, हवन कुंड और हनुमान गढ़ी मंदिर के भ्रमण कराए जाएंगे। शाम 05:30 बजे लखनऊ के लिए टेंपो ट्रैवलर रवाना होगी, जो करीब 8 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

यह टेंपो ट्रैवलर भी यात्रियों की सुविधानुसार होटल गोमती से सुबह 7:30 बजे, 1090 चौराहे से सुबह 7:45 बजे और पॉलिटेक्निक चौराहे से सुबह 8 बजे रवाना होगा। लखनऊ-नैमिषारण्य यात्रा पैकेज अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा शुल्क 1,000 रुपये एवं अन्य यात्रियों के लिए 1,700 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज-चित्रकूट टूर पैकेज महज एक हजार में

प्रयागराज-चित्रकूट एक दिवसीय यात्रा हर शनिवार सुबह 7 बजे प्रयागराज से शुरू होकर लगभग 10 बजे चित्रकूट पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की तपोभूमि से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान गुप्त गोदावरी, माता अनसूया आश्रम, स्फटिक शिला और राम दरबार के साथ-साथ कामतानाथ मंदिर एवं हनुमान धारा के दर्शन का अवसर मिलेगा।
दोपहर में भोजन (स्व-वित्तपोषित आधार पर) की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज-विंध्याचल टूर पैकेज केवल 600 रुपये में

यूपीएसटीडीसी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से विंध्याचल तक विशेष एक दिवसीय धार्मिक पर्यटन पैकेज संचालित किया जा रहा है। यह यात्रा हर शुक्रवार सुबह 7 बजे प्रयागराज से शुरू होकर लगभग 10 बजे विंध्याचल पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी देवी के दिव्य दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। भोजन उपरांत श्रद्धालुओं को अष्टभुजा मंदिर और काली खोह जैसे प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कराए जाएंगे। शाम 5 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 600 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज-अयोध्या टूर पैकेज पर विशेष छूट

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से अयोध्या तक एक दिवसीय विशेष धार्मिक यात्रा भी संचालित की जा रही है। यह यात्रा हर रविवार सुबह 7 बजे प्रयागराज से शुरू होकर 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु राम की पैड़ी में पवित्र स्नान, हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर में भोजन के बाद कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। शाम 5 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ होगी और रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर से संचालित इस पैकेज का शुल्क मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति है। समूह बुकिंग पर विशेष छूट भी उपलब्ध है।

Tags: UPSTDCvisit my state
Previous Post

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

Next Post

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Rooftop Solar

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

यह भी पढ़ें

Sadhna Gupta

सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का शव, कल होगा अंतिम संस्कार

09/07/2022

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज से

17/11/2020

जयशंकर बोले- भारतीय दूतावास निभाएंगे कृषि निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका 

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version