• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जयशंकर बोले- भारतीय दूतावास निभाएंगे कृषि निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका 

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरकार ने भारतीय किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज घोषणा की कि विदेशी बाजारों में भारतीय कृषि एवं खाद्य उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए भारतीय दूतावास एवं मिशन अहम भूमिका निभाएंगे।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आर्थिक कूटनीति पर आधारित एक नयी वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए यह घोषणा की। सरकार ने कोविड-19 पश्चात वैश्विक अर्थजगत एवं कारोबार जगत में ‘ब्रांड इंडिया’ को मजबूत बनाने, भारतीय निर्यात बढ़ाने और देश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के मकसद बनायी है।

विदेश मंत्री ने इस वेबसाइट के मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से देश के किसानों को फायदा होगा। भारतीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों का निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। विदेशों में स्थित भारतीय राजनयिक मिशनों एवं पोस्टों में भारत के इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सक्रियता से प्रयास किया जाएगा।

केंद्र सरकार बिजली उपभोक्ताओं को नए साल पर दे सकती है तोहफा

उन्होंने कहा, “2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाये, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस विज़न के अनुरूप यह वेबसाइट हमारे कृषि उत्पादों को विदेश में बेचने के अवसरों को रेखांकित करेगी। विदेश मंत्रालय अपने मिशनों के माध्यम से कृषि एवं प्रसंस्करित खाद्य पदार्थ निर्यात संवर्धन प्राधिकरण (एपीडा), वाणिज्य मंत्रालय और कृषि मंत्रालय को महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध कराएगा।”

डाॅ. जयशंकर ने कहा कि इसके माध्यम से भारत में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पहल, नीतिगत सुधारों एवं आकर्षक सुविधाओं एवं रियायतों से अवगत कराने एवं निवेश को आकर्षित किया जाएगा। इसमें भारत के क्षेत्रवार, राज्य वार आर्थिक पहलुओं एवं अवसरों को भी संजोया गया है। यह वेबसाइट भारत के बहुआयामी एवं जीवंत ब्रांड को वैश्विक कारोबार जगत के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी।

Tags: National newsNEW DELHI NEWSs jaishankar
Previous Post

बसावटों व टोलों के बीच संपर्क पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से करें पूरा : नीतीश

Next Post

जिंदगी में जहर की तरह घुल जाती है ये एक चीज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post

जिंदगी में जहर की तरह घुल जाती है ये एक चीज

यह भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण

भूमि पूजन के लिए संगम से लिया गया जल और मिट्टी, कल अयोध्या ले जाया जाएगा

29/07/2020
Road Accident

रेलवे स्टेशन पर बेकाबू कार ने छ्ह यात्रियों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

18/12/2020
Dilwale Dulhaniya Le Jayenge

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म में शाहरुख खान ने जोड़ा था ये सीन

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version