• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे छात्र

Writer D by Writer D
22/06/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Lucknow Fire Tragedy

Lucknow Firebrokeout

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर (Coaching Centre) में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने खराब हो गए कि कई छात्रों को जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सबसे पहले इमारत से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरा भवन उसकी चपेट में आ गया।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

कई छात्रों के घायल होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुएं और आग से बचने के लिए कई छात्र ऊंचाई से नीचे कूद गए, जिससे वे घायल हो गए। कुछ लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, अभी भी कुछ छात्रों के इमारत के अंदर फंसे होने की संभावना बताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।

चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

घटनास्थल पर मौजूद अमन नाम के युवक ने बताया कि इमारत में लाइब्रेरी और कंप्यूटर कोर्स से जुड़ा एक संस्थान संचालित होता है। उन्होंने कहा, “जब हम मौके पर पहुंचे तो बिल्डिंग से काफी धुआं निकल रहा था। हमने करीब पांच से छह लोगों को बाहर निकाला। आग लगने के बाद एक व्यक्ति ऊपर से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।”

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों और अंदर फंसे लोगों की संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

Next Post

उत्सव को उपद्रव में बदलना ही सपा का काम: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

उत्सव को उपद्रव में बदलना ही सपा का काम: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Narottam Mishra

राज्य में नक्सली गतिविधियां पनपने नहीं दी जाएगी : नरोत्तम

18/12/2020
CM Yogi

सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

10/09/2026
Beetroot

सर्दियों में लगाइए ये खास फेसपैक, आएगा गुलाबी निखार

04/12/0205
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version