• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
26/06/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fire breaks out in Lokbandhu Hospital

Fire breaks out in Lokbandhu Hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में शुक्रवार तड़के एक बार फिर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब पांच बजे अस्पताल परिसर में संचालित आशा ज्योति केंद्र के भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि कर्मचारियों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

फॉल सीलिंग में लगी आग, पूरे भवन में भर गया धुआं

जानकारी के मुताबिक, आग आशा ज्योति केंद्र के वेटिंग एरिया की फॉल सीलिंग में लगी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और पूरे भवन में धुआं भर गया। धुएं की वजह से सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

स्थिति को गंभीर होते देख अस्पताल कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को दे दी है।

पिछले साल भी लगी थी भीषण आग

लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में इससे पहले 14 अप्रैल 2025 को भी भीषण आग लगी थी। उस हादसे में अस्पताल के आईसीयू और वार्ड के पास मौजूद कई चिकित्सा उपकरण, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए थे। आग लगने के बाद करीब 200 मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

अब भी अधूरा है फायर सेफ्टी का काम

पिछली घटना के बाद अस्पताल में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से फायर-प्रूफ फॉल सीलिंग और ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने का काम शुरू किया गया था। हालांकि एक साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद यह काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

अस्पताल में सुरक्षा इंतजाम अधूरे होने से मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार दूसरी बार आग लगने की घटना के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

Tags: emergencyFire SafetyHospital fireLatest Lucknow News in HindiLokbandhu Hospitallucknow fireLucknow News in HindiShort Circuitup news
Previous Post

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

Next Post

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Next Post
Keshav Maurya

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस वापस लेने के लिए रखी ये शर्त

07/10/2020
Her friends Kashmir and Monisha came in support of Nisha Rawal

निशा रावल के सपोर्ट में आई उनकी दोस्त कश्मीरा और मोनिशा

01/06/2021
Car Fell

अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, चार घायल

29/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version