• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

Writer D by Writer D
01/07/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
IAS Promotion

IAS promotion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के 29 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर में पदोन्नति मिल गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 10 जून को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अधिसूचना जारी की। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के नियुक्ति विभाग ने मंगलवार देर रात पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।

आईएएस कैडर में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में वर्ष 2010 से 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।

पदोन्नत अधिकारियों में डॉ. विश्राम (अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल), अशोक कुमार कनौजिया (संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण), पुष्प राज सिंह (सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण), संजय कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुजफ्फरनगर), राज कुमार द्विवेदी (अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल), राकेश कुमार पटेल (अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल), सुशीला (अपर आयुक्त, कानपुर मंडल), वैभव मिश्रा (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कुशीनगर), विवेक श्रीवास्तव (सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण), प्रदीप कुमार यादव (अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर), योगानंद पांडेय (अपर जिलाधिकारी नगर, अयोध्या), अमित कुमार (अपर आयुक्त, मेरठ मंडल) और पूनम निगम (उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) शामिल हैं।

इसके अलावा डॉ. नितिन मदान (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, रामपुर), हर्ष देव पांडेय (परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग), शैलेन्द्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण), नरेन्द्र बहादुर सिंह (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, लखीमपुर खीरी), संतोष बहादुर सिंह (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहारनपुर), पंकज वर्मा (सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण), विजय कुमार सिंह (मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी, देवरिया), अतुल कुमार (अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद), अमित सिंह (उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी), प्रियंका सिंह (कमांडेंट, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ), अमित कुमार (अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कानपुर देहात), डॉ. सुनील कुमार वर्मा (अपर आयुक्त, राज्य कर, लखनऊ), गरिमा स्वरूप (विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय), संदीप कुमार (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, हापुड़) और राकेश कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, लखनऊ) को भी आईएएस कैडर में पदोन्नत किया गया है।

इस पदोन्नति के साथ प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में इन अधिकारियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindipcs officers promotionup news
Previous Post

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Next Post

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Amarnath Yatra

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

यह भी पढ़ें

suspended

धान खरीद में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारी निलंबित, एक का तबादला

28/11/2020
Samsung

17 मार्च को लॉन्च होगा सैमसंग का सस्ता 5G फोन

15/03/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

22/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version