• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

Writer D by Writer D
08/07/2026
in Business, Main Slider
0
Share Market
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख बनने की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी। सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से विप्रो, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला और कोल इंडिया के शेयर 1.14 प्रतिशत से लेकर 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एवियेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.97 प्रतिशत से लेकर 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,671 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 924 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,747 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 364.27 की कमजोरी के साथ 77,816.45 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मामूली खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 77,850.46 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की कमजोरी बढ़ने लगी। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली कर बाजार को सहारा देने की कोशिश करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ सका। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 479.15 अंक की गिरावट के साथ 77,701.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 139.15 अंक टूट कर 24,259.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद हुई खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 24,295.25 अंक तक आ गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी लगातार गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही यह सूचकांक गिर कर 24,207.20 तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 150.90 अंक की कमजोरी के साथ 24,247.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,180.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 31.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: buiness newsShare Market
Previous Post

बालों की हर समस्या का रामबाण इलाज है ये औषधि, इस्तेमाल करते ही दिखेगा रिजल्ट

Next Post

शिक्षा समाज कि आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

15/10/2026
Next Post
CM Yogi

शिक्षा समाज कि आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले दुरुस्तीकरण के निर्देश, भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

30/04/2026
chaulai

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है चौलाई, जानिए फायदे

23/10/2021
Nia Sharma

निया शर्मा की आंख में गिरी शैंपेन, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल….

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version