• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

Writer D by Writer D
14/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Vishwa Yuva Kaushal Diwas

Vishwa Yuva Kaushal Diwas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 (Vishwa Yuva Kaushal Diwas) के अवसर पर 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में कौशल विकास, रोजगार, उद्यमशीलता और उद्योगों से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आधुनिक कौशल, बेहतर रोजगार अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करना है।

प्रदर्शनी से होगी शुरुआत, नवाचारों का करेंगे अवलोकन-

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा कौशल विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन एवं अवलोकन से होगी। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों, आईटीआई और प्रशिक्षार्थियों द्वारा विकसित आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और कौशल आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी जानेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) का आदान-प्रदान किया जाएगा। इन समझौतों का उद्देश्य प्रशिक्षण व्यवस्था को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है।

‘कौशल सारथी’ और ‘कौशल सेतु’ मॉड्यूल होंगे लॉन्च-

डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ‘कौशल सारथी’ और ‘कौशल सेतु’ मॉड्यूल का शुभारंभ करेंगे। ‘कौशल सारथी’ पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी प्रशिक्षण केंद्रों का वर्षवार विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जबकि ‘कौशल सेतु’ प्रशिक्षण प्रदाताओं के ऑनलाइन आबद्धीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाएगा।मुख्यमंत्री इस अवसर पर ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन करेंगे, जिसमें विभाग की उपलब्धियों, विशेष अभियानों और कौशल विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का संकलन होगा। साथ ही ‘एम्प्लॉयबिलिटी व सॉफ्ट स्किल्स मैनुअल’ भी जारी किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षार्थियों में व्यावहारिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास और उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कौशल विकसित किए जा सकेंगे।

‘अर्न व्हाइल लर्न’ योजना की दिखाई जाएगी प्रेरक फिल्म-

कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित ‘अर्न व्हाइल लर्न’ योजना पर आधारित विशेष वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रशिक्षण के साथ आय अर्जित करने वाले युवाओं की सफलता की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पांच सफल युवा अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि कौशल प्रशिक्षण ने किस प्रकार उनके जीवन में बदलाव लाया तथा उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया। 

21 युवा आइकॉन सहित उत्कृष्ट संस्थानों का होगा सम्मान-

कार्यक्रम में उच्च वेतन पर नियुक्ति पाने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 युवा आइकॉन को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजकीय आईटीआई, प्रशिक्षण प्रदाताओं और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश एवं व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी संबोधित करेंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, नवाचार, स्टार्टअप और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर मार्गदर्शन देंगे।

Tags: Vishwa Yuva Kaushal Diwas
Previous Post

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

Next Post

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

यह भी पढ़ें

CM Yogi attended the 36th foundation day celebrations of GIDA.

अब यूपी में नहीं होती गुंडागर्दी, नहीं चलता माफियाराज : मुख्यमंत्री

29/11/2025
NDA-Navy

NDA-Navy परीक्षार्थीयों के लिए सोलन से शिमला चलायी जाएगी यह स्पेशल ट्रेन

05/09/2020
CM Yogi

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version