• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

Writer D by Writer D
16/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Silkyara Tunnel Accident

Silkyara Tunnel Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल (Silkyara Tunnel) में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुए हादसे में जानी नुकसान होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हादसे के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। श्रमिक के शव को बाहर निकाल लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां भी की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार, टनल निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पीड़ित परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम को मौके पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लेने, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच करने तथा कार्यदायी संस्था द्वारा अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएं। साथ ही टनल के भीतर कार्यरत अन्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

Tags: Silkyara Tunnel
Previous Post

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

Next Post

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Jagannath Rath Yatra

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें

UIDAI

क्या आपने अपने Aadhaar Card की हिस्ट्री चेक करी, जानें घर बैठे कैसे करें जांच

22/04/2022
Big news about IPL 2021, league can start from September

29 मई को BCCI आईपीएल के बाकी मैचों को लेकर करेगी खुलासा

22/05/2021
ganesh chaturthi

आज घर-घर पधारेंगे गणपति, इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version