• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Writer D by Writer D
16/07/2026
in Main Slider, धर्म, राष्ट्रीय
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) का शुभारंभ आज से हो गया है। ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाला यह भव्य धार्मिक उत्सव 24 जुलाई तक चलेगा। हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शुरू होने वाली यह यात्रा सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्वों में गिनी जाती है।

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ भव्य रथों पर सवार होकर श्रीमंदिर से गुंडीचा मंदिर के लिए प्रस्थान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गुंडीचा मंदिर भगवान की मौसी का घर माना जाता है, जहां तीनों देवता नौ दिनों तक विराजमान रहते हैं।

इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें भक्तों को मंदिर के गर्भगृह तक जाने की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि इस अवसर पर भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर दर्शन देते हैं, ताकि वे लोग भी उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकें जो किसी कारणवश मंदिर के अंदर नहीं पहुंच पाते।

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि गुंडीचा मंदिर में भगवान के ‘आड़प दर्शन’ का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस अवधि में दर्शन करने से सौ यज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।

तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर उमड़ती है आस्था

श्रीमंदिर से गुंडीचा मंदिर की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। इस पूरे मार्ग को ‘बड़ा डांड’ कहा जाता है। रथ यात्रा के दौरान यही रास्ता श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन जाता है। भगवान के रथ को खींचने के लिए लाखों श्रद्धालु जुटते हैं और पूरा क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठता है।

हर वर्ष देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। रंग-बिरंगी झांकियां, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और भक्तों का उत्साह इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना देता है।

Previous Post

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

यह भी पढ़ें

गेट परीक्षा में इस साल जुड़े दो नये विषय, जानें नये नियम

27/07/2020
thieves arrested

सरकारी योजनाओं में ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला गिरफ्तार

09/01/2021
AK Sharma

OTS न सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए बल्कि ऊर्जा विभाग के लिए भी लाभप्रद साबित हो रही

23/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version