• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

Writer D by Writer D
16/07/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, विप्रो और मारुति सुजुकी के शेयर 2.38 प्रतिशत से लेकर 1.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, जियो फाइनेंशियल और एक्सिस बैंक के शेयर 2.57 प्रतिशत से लेकर 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,731 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,409 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,322 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर नौ शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 202.99 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,388.42 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 77,514.30 अंक तक उछल गया, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 77,276.52 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 201.32 अंक की बढ़त के साथ 77,386.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 63.60 अंक यानी 0.26 प्रतिशत उछल कर 24,142.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी बढ़ कर 24,167.40 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक 24,097.05 अंक के स्तर तक लुढ़क भी गया। कारोबार के दौरान बिक्री का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक भी लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच निफ्टी 53.90 अंक की तेजी के साथ 24,132.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,185.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,078.50 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: stock market boomstock market news
Previous Post

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Next Post

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Gold
Business

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

10/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

10/07/2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

दिल्ली में 16 जनवरी से 81 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें कैसे लगेगा टीका?

14/01/2021
cm yogi

निराश्रित संवासियों और महिलाओं की मसीहा बनी योगी सरकार

22/04/2022

बीत गया जो साल भूल…., नए साल पर इन प्यारे मैसेजों से दे अपनों को शुभकामनाएं

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version