• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

Writer D by Writer D
16/07/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Loot

Loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ऑटो में बैठाकर उनसे 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की और फिर चलते ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित अश्विनी कुमार वर्मा बाराबंकी के सुबेहा उपकेंद्र पर अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं और मड़ियांव के महर्षि नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वह बाराबंकी से लखनऊ पहुंचे थे।

रास्ता बदलते ही हुआ शक

अश्विनी कुमार के मुताबिक, प्रधान मैरिज लॉन के पास उन्होंने घर जाने के लिए एक ऑटो पकड़ा। उसमें चालक समेत पहले से चार लोग बैठे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने मुख्य मार्ग छोड़कर ऑटो को मधुवन विहार कॉलोनी की ओर जाने वाली गलियों में मोड़ दिया।

रास्ता बदलते देख उन्होंने चालक से सवाल किया। इसी दौरान पीछे बैठे लोगों ने उनका मुंह दबा दिया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

लूट के बाद सड़क पर फेंका

बदमाश उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने अश्विनी कुमार को सुनसान स्थान पर चलते ऑटो से नीचे धक्का दे दिया।

किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी और एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मड़ियांव थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

Next Post

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Next Post
AK Sharma

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Divya Pharmacy Company

पतंजलि को लगा करारा झटका, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर इन 14 प्रोडेक्ट्स पर लगा बैन

29/04/2024
AK Sharma

आगरा और प्रयागराज बनेंगे इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, 40 लाख को मिलेगा रोजगार: एके शर्मा

28/08/2024
CM Yogi

अब जेल जाने में भी डर रहे अपराधी : मुख्यमंत्री योगी

03/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version