• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Writer D by Writer D
16/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident

CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य के दौरान शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार देर रात सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ टनल के भीतर लागू सुरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी मानकों का विस्तृत आकलन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक के परिजनों को नियमानुसार तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उसके गृह जनपद तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव आपदा प्रबंधन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए तथा सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए।

विनोद कुमार सुमन ने टनल निर्माण एवं संचालन से संबंधित वर्तमान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए एसओपी का व्यापक पुनरीक्षण कर उसे अधिक व्यावहारिक, प्रभावी और स्पष्ट बनाया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सभी एजेंसियां समन्वित और त्वरित कार्रवाई कर सकें।

उन्होंने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन विभाग, एनएचआईडीसीएल और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर एसओपी को अद्यतन करने के निर्देश दिए। साथ ही टनल के भीतर संभावित जोखिम वाले सभी हिस्सों का विशेष तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक और निवारक उपाय तत्काल लागू करने पर जोर दिया, ताकि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और अन्य कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, एनएचआईडीसीएल तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

Next Post

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
PM Modi

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

यह भी पढ़ें

GIDA has allocated a record 182 acres of land for 54 new units

योगी सरकार में देश के दिग्गज निवेशकों को भाया गोरखपुर

27/08/2025

बच्चों के पढ़ाई के लिए सरकार दे रही टैबलेट : मुख्यमंत्री पुष्कर

01/01/2022
Tania Singh

फेमस मॉडल ने की आत्महत्या, इस IPL प्लेयर पर गहराया शक

21/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version