• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

Writer D by Writer D
18/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Mayur Dixit

Mayur Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) ने शनिवार को मां चंडी देवी मंदिर परिसर एवं मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था लगातार बनी रहनी चाहिए और कूड़ा-करकट का समय-समय पर निस्तारण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

डीएम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंदिर परिसर और मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त रखने और सुरक्षा उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने मंदिर परिसर और मार्ग पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित विभाग तत्काल उसे हटाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।हरिद्वार, 18 जुलाई (हि.स.)। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को मां चंडी देवी मंदिर परिसर एवं मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था लगातार बनी रहनी चाहिए और कूड़ा-करकट का समय-समय पर निस्तारण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

डीएम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंदिर परिसर और मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त रखने और सुरक्षा उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने मंदिर परिसर और मार्ग पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित विभाग तत्काल उसे हटाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

Next Post

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

Writer D

Writer D

Related Posts

Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Ganesh Joshi-Giriraj Singh
उत्तराखंड

हल्द्वानी में सिल्क पार्क की कवायद तेज, केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत

20/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

20/07/2026
Next Post
Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

यह भी पढ़ें

Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

18/01/2022
The entire family was found dead

पांच मौतों का रहस्य! घर में मृत मिला परिवार, पूरे गांव में दहशत

14/11/2025
Foot Odor

पैरों से आती बदबू से हैं शर्मिंदा, ऐसे दूर करें यह समस्या

10/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version