• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी में सिल्क पार्क की कवायद तेज, केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत

Writer D by Writer D
20/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Ganesh Joshi-Giriraj Singh

Ganesh Joshi-Giriraj Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तराखंड में रेशम उद्योग को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) से मुलाकात कर हल्द्वानी में प्रस्तावित सिल्क पार्क की स्थापना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान गणेश जोशी ने उत्तराखंड में रेशम उद्योग की वर्तमान स्थिति और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 7,500 रेशम कीटपालक परिवार इस क्षेत्र से जुड़े हैं, जो प्रतिवर्ष 314.40 मीट्रिक टन बाईवोल्टाइन रेशम कोया का उत्पादन कर रहे हैं। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि देहरादून स्थित सिल्क पार्क के माध्यम से रेशम उत्पादों का मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। यहां रेशमी साड़ियां, वास्कोट, स्टॉल, शॉल और अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिनका प्रदेश के विभिन्न बिक्री केंद्रों के माध्यम से विपणन किया जा रहा है। इससे रेशम उत्पादकों और बुनकरों को बेहतर आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस पहल की जानकारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कृषि मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में प्रस्तावित सिल्क पार्क से कुमाऊं क्षेत्र में रेशम उद्योग को नई पहचान मिलेगी। इससे अधिक संख्या में बुनकरों को इस क्षेत्र से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने और इसके लिए आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

बैठक के अंत में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा देते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में रेशम उद्योग के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

Next Post

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

यह भी पढ़ें

Etawah Lion Safari

इटावा लायन सफारी पहुंचा कोरोना, शेरनी को बनाया शिकार

07/05/2021
Trip

ट्रेवलिंग के दौरान इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें, नहीं तो पूरे रास्ते हो जाएंगे परेशान

08/08/2021
Arshi Khan

अर्शी की ड्रेस देखकर चौंक गए थे सलमान, बोले- ये क्या पहन कर आई हो?

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version