• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
20/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में संचालित ग्रोथ सेंटर्स को स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्हें बेहतर बाजार, निजी निवेश और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटर्स की नियमित समीक्षा की जाए और जो केंद्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें तकनीकी व अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जबकि गैर-कार्यशील केंद्रों को दोबारा सक्रिय करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी उत्पादों को ट्रेसेबिलिटी, जीआई टैगिंग और ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन से जोड़ना जरूरी है, ताकि उनकी गुणवत्ता और बाजार में पहचान दोनों मजबूत हो सकें।

बैठक में उन्होंने ग्रोथ सेंटर्स को निजी भागीदारों और मजबूत मार्केट लिंकेज से जोड़ने के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित करने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि स्टैंड-अलोन माइक्रो स्टोरेज चेन विकसित होने से उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा और बाजार की मांग के अनुसार बिक्री कर उत्पादकों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

मुख्य सचिव ने शीप एंड वूल डेवलपमेंट बोर्ड को पशुपालकों के साथ नियमित संवाद और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि अन्य राज्यों में इस क्षेत्र में बेहतर मॉडल विकसित किए गए हैं तो वहां टीम भेजकर उनकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया जाए और उसे उत्तराखंड में लागू करने की संभावनाएं तलाशीं जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि हाउस ऑफ हिमालयाज के साथ सभी संबंधित विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की जाए, ताकि ग्रोथ सेंटर्स के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही संभावनाओं वाले गैर-कार्यशील ग्रोथ सेंटर्स की हैंड होल्डिंग करने पर भी बल दिया।

मुख्य सचिव ने नाबार्ड से ग्रोथ सेंटर्स में मौजूद कमियों की पहचान कर आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा फॉरेस्ट (JICA) परियोजना के अंतर्गत संचालित ग्रोथ सेंटर्स के लिए विस्तृत बिजनेस प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, एपीसीसीएफ नरेश कुमार, अपर सचिव कहकशां नसीम, आनन्द श्रीवास्तव, झरना कामठान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

Next Post

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
Anand Bardhan issued instructions for an integrated system.
उत्तराखंड

112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं, मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत व्यवस्था के निर्देश

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
jan-jan ki sarkar jan-jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

23/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले कलाकार व शोधकर्ता तैयार करेगी सुपवा : सीएम

23/07/2026
Next Post
Viksit Bharat

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE ने जारी की 2 टर्म प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट

26/02/2022
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर ने सौजन्य भेंट की

07/12/2025

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बात, भारतीयों को निकालने में मांगी मदद

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version