• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

Writer D by Writer D
20/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Viksit Bharat

Viksit Bharat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून 21 से 23 जुलाई तक चकराता के चिल्ड्रन्स पार्क में “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और आजीविका से जुड़ी पहलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी बढ़ाना है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने सोमवार को चकराता में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम के दौरान आकर्षक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विकसित भारत अभियान, रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में देश की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

तीन दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ लोगों को योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन देंगे। आमजन के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण जौनसार क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत होगी। स्थानीय लोक कलाकार लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति से आगंतुकों को रूबरू कराएंगे।

कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं से अपील की है कि वे 21 से 23 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता पहुंचकर इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

Next Post

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
The future is being improved by Sarvodaya schools

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

यह भी पढ़ें

TV star Karanvir Bohra appeals to the government in the Corona epidemic

कोरोना महामारी में टीवी स्टार करणवीर बोहरा ने सरकार से की अपील

08/05/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

पेट्रोल पंप पर लूट एवं मार-पीट करने वाला सिपाही सस्पेंड

16/01/2023
hindi diwas

आईआईटी कानपुर ने की थी कम्प्यूटर पर हिन्दी की शुरुआत, गूगल ने बनाया आसान

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version