• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

Writer D by Writer D
21/07/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक संसद पुस्तकालय भवन स्थित जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। ‘मंगल मिलन’ नाम से हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए के सहयोगी दलों के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में संसद के मौजूदा सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और सदन में एकजुट होकर सरकार का पक्ष मजबूती से रखने पर जोर दिया गया।

नीट पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार की कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए सरकार ने पुनर्परीक्षा को प्राथमिकता दी और बिना अनावश्यक देरी के परिणाम घोषित कराए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पेपर लीक की जानकारी मिलते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।

किसानों के हितों से समझौता नहीं

बैठक में प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का भी जिक्र किया। उन्होंने सांसदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण है और हर एफटीए देश के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा।

सीजेपी के प्रदर्शन के बीच आई प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कथित नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का आंदोलन जारी है। सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं। वहीं संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली थी।

‘मंगल मिलन’ बैठक को बताया उपयोगी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया और पिछले कुछ महीनों में देश की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक में हाल ही में राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों का भी स्वागत किया गया।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि ‘मंगल मिलन’ का आयोजन बेहद अच्छा रहा और सभी सहयोगी दलों के बीच संवाद का यह मंच उपयोगी साबित हुआ।

Tags: mangal milanpm modi
Previous Post

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

Next Post

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post
Monsoon

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

यह भी पढ़ें

butterfly asana

हृदय रोग को कम करने में लाभकारी है योग

22/07/2026
corona in up

देश में कोरोना टेस्टिंग ने पकड़ी रफ्तार, जांच का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ के पार

21/11/2020
Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे हुए इमोशनल, बोले- मुझे अपनों ने छला, दे दूंगा इस्तीफा

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version