• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

Writer D by Writer D
21/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Sri Hemkunt Sahib

Sri Hemkunt Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार: देश-विदेश से आए सिक्ख एजुकेशन बेल्जियम के 84 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा (Sri Hemkunt Sahib) के लिए हरिद्वार से रवाना हुआ। यात्रा से पहले कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जहां संत जगजीत सिंह शास्त्री ने जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कीर्तन दरबार के दौरान संस्था के विद्यार्थियों ने गुरबाणी और शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। जत्थे में बेल्जियम, जर्मनी, म्यांमार और भारत से आए कुल 84 श्रद्धालु शामिल हैं। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि सिक्ख एजुकेशन बेल्जियम संस्था विदेशों में रह रहे सिख समाज के बच्चों को निःशुल्क पंजाबी भाषा, गुरबाणी और सिख इतिहास की शिक्षा देकर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, धर्म और गुरुओं की शिक्षाओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। सिख इतिहास सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को बचपन से ही गुरुद्वारों से जोड़ने तथा सुखमनी साहिब, जपजी साहिब, नितनेम, शब्द-कीर्तन और कथा का ज्ञान देने पर जोर दिया।

जत्थे की अगुवाई कर रहीं हरप्रीत कौर ने बताया कि संस्था के सभी 84 सदस्य पहली बार श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सभी श्रद्धालु पांच तख्त साहिब के दर्शन कर चुके हैं और अब श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर रवाना हुए हैं।

इस दौरान गुरविंदर सिंह, रीता कौर, कमलप्रीत कौर, टॉमी सिंह, चरणजीत कौर, गुरबाणी कौर, जसविंदर कौर, गुरवीर सिंह, अनूप सिंह, पुनीत कौर, राजीव सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखवीर सिंह, बलविंदर सिंह, ज्ञानी पंकज सिंह, अपनिंदर कौर, सरबजीत कौर आदि श्रद्धालु व संगत मौजूद रही।

Tags: Sri Hemkunt Sahib
Previous Post

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

Next Post

एक बार फिर गूंजेगा ‘ऑल इज वेल’, थिएटर में लौट रही है ‘3 इडियट्स’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post
3 Idiots return

एक बार फिर गूंजेगा 'ऑल इज वेल', थिएटर में लौट रही है '3 इडियट्स'

यह भी पढ़ें

murder

बॉयफ्रेंड की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, फिर अपने ही पिता से कर ली शादी

03/10/2020
TB Free

योगी सरकार की मुहिम का असर, प्रदेश की 1748 पंचायतें टीबी मुक्त

10/02/2024

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को कुमार संगकारा ने लताड़ा, हार के लिए ठहराया दोषी

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version